6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मंत्री भार्गव के बंगले की छप्पर पर लगी आग

आतिशबाजी में दो दिन में आग लगने की 4 घटनाएं सागर. दीपावली के त्योहार के दौरान से लेकर शनिवार की रात तक शहर व पास के एक गांव में आतिशबाजी से 4 जगहों पर आग लग गई। इसमें सिविल लाइन में जिला पंचायत चौराहे के पास स्थित पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का बंगला भी शामिल […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Nov 03, 2024

आग बुझाता कर्मचारी

आग बुझाता कर्मचारी

आतिशबाजी में दो दिन में आग लगने की 4 घटनाएं

सागर. दीपावली के त्योहार के दौरान से लेकर शनिवार की रात तक शहर व पास के एक गांव में आतिशबाजी से 4 जगहों पर आग लग गई। इसमें सिविल लाइन में जिला पंचायत चौराहे के पास स्थित पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का बंगला भी शामिल है। वहीं इसके अलावा बीएमसी के सामने तिरुपतिपुरम, शुक्रवारी टौरी और मोतीनगर थाना क्षेत्र के पाटन गांव के एक मकान में आग लगी। हालांकि समय रहते नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।

दीपावली की रात नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के बंगले से सटे पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के बंगले की छप्पर पर आग लग गई, जिससे बंगले के छप्पर पर पड़ी पॉलीथिन और उस पर उगी घांस जल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। मेडिकल कॉलेज के सामने तिरुपतिपुरम में आतिशबाजी से एक खजूर के पेड़ में आग लग गई। यही आग आसपास लगे घरों पर गिरी और वहां रखा सामान जल गया।

शुक्रवारी में आधे घंटे में बुझी आग

नगर निगम के फायर ऑफिसर सइदउद्दीन कुरैशी ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 7 बजे शुक्रवारी टौरी के एक कच्चे मकान की छप्पर पर आग लगने की सूचना मिली थी। वहां बड़ी फायर ब्रिगेड पहुंचने लायक जगह नहीं थी, लेकिन टीम उपकरण लेकर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। करीब आधे घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया था।