27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन उपायों से घर की दुर्गंध हो जाएगी दूर 

बारिश के मौसम में घर में सीलन आने लगती है, जिससे बदबू आती है। इस बदबू को दूर करने के लिए यह कुछ आसान उपाय है जो कारगर साबित होंगे। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Widush Mishra

•

Updated: 29 Jul 2017, 12:08 PM IST

These remedies will get rid of the odor of the hou

These remedies will get rid of the odor of the house, bina news, sagar news, madhya pradesh news in hindi

यह करें उपाय
दुर्गन्ध को दूर करने के लिए कपूर का प्रयोग करें। जिस भी कमरे में सीलन हो वहां कपूर जलाएं, जब कपूर पूरी तरह से जल जाए तो कमरे के दरवाजे और खिड़कियां कुछ देर के लिए बंद कर दें। घर से दुर्गन्ध को दूर करने के लिए लौंग, दालचीनी का प्रयोग भी कर सकते हैं। इन मसालों को आधा घंटा पानी में उबाल कर छानें और उसका इस्तेमाल रूम फ्रेसनर की तरह करेंं, इससे घर से आने वाली सीलन की महक को आसानी से दूर किया जा सकता है। बरसात के मौसम में अपने घर में बिछे पायदान, चटाई आदि को हर दो दिन बाद सुखाते रहें। एक कप सफेद सिरके को चौड़े मुहं वाले कटोरे में भरे और इसे कमरे के अंदर रख दें कुछ समय बाद दुर्गन्ध चली जाएगी। यदि बरसात में आप अपने घर की खिड़कियों को बंद कर देते हैं तो ऐसा ना करें इससे घर में सीलन हों सकती है। कुछ देर के लिए खिड़कियों को खुल रखें, इससे घर में सीलन नहीं होगी। नीम की कुछ पत्तियां कमरें में रखें, यह जल्द दुर्गन्ध को दूर करेंगी।