26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामने घर में सोता रहा परिवार, ताला तोड़कर मकान के अंदर खड़ी तीन मोपेड चोरी

पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया है। आरोपियों पर पता लगाने पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Jun 10, 2025

कैंट थाना क्षेत्र के भैंसा में बदमाश एक घर के ताले तोड़कर उसके अंदर रखीं तीन मोपेड चुराकर ले गए। जिस मकान से चोरी हुई, उसी ठीक सामने स्थिति दूसरे घर में पूरा परिवार सो रहा था। घर के बुजुर्ग ने रात 2 बजे उठकर सामने वाला घर चेक भी किया, लेकिन तब तक सब ठीक था। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया है। आरोपियों पर पता लगाने पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार भैसा निवासी 37 वर्षीय किसान प्रदीप सिहं पुत्र प्रयाग सिहं ठाकुर ने शिकायत में बताया कि उनके आमने-सामने दो मकान हैं, जिनमें से एक मकान में वह परिवार के साथ रहते हैं और सामने वाले मकान में अपने वाहन खड़े कर देते हैं। प्रदीप ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी 3 मोपेड नए घर के अंदर रखीं और उनकी चाबियां लगी छोड़ दी थीं। घर के गेट का ताला लगाकर सोने चला गया। सुबह करीब 4 बजे पिता प्रयाग सिहं ठाकुर घर बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि सामने वाले मकान के गेट का टूटा पड़ा था और गेट खुला था। उन्होंने मकान के अंदर जाकर देखा तो वहां खड़ी तीनों मोपेड गायब थीं।