4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालखेड़ी जंक्शन पर नए भवन में शिफ्ट हुआ टिकट काउंटर, ट्रेन पकडऩे में हो रही दिक्कत

भवन दूर

2 min read
Google source verification
Ticket counter shifted to new building at Malkhedi Junction, problem in catching train

Ticket counter shifted to new building at Malkhedi Junction, problem in catching train

बीना. मालखेड़ी जंक्शन पर इन दिनों नए भवन में टिकट काउंटर खोला गया है, जहां पर यात्रियों को सुविधा देने की बजाए असुविधा हो रही है। रेलवे अधिकारियों ने समस्या को कम करने की बजाए बढ़ा दिया है। दरअसल मालखेड़ी जंक्शन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिस वजह से यहां पर नया भवन तैयार किया गया है। पहले जंक्शन पर टिकट काउंटर बीच में स्थित था, जहां से लोग स्टेशन के अंदर आते ही सीधे टिकट लेकर यात्रा कर लेते थे, लेकिन अब जो नया भवन तैयार किया गया है, वह एक नंबर प्लेटफॉर्म पर पीछे की ओर बनाया गया है और पुराने भवन के सभी कार्यालय नए भवन में शिफ्ट कर दिए गए हैं, जिसमें टिकट काउंटर भी शामिल है। अब यदि कोई यात्री स्टेशन में प्रवेश करता है, तो उन्हें टिकट लेने के लिए पहले पीछे की ओर लंबी दूरी तय करके जाना पड़ता है। इसके बाद टिकट लेकर वापस आना पड़ता है। इस स्थिति में यदि किसी व्यक्ति का कोच आगे की ओर हो, तो उसे काफी दूर तक चलकर जाना पड़ता है, इस दौरान वृद्ध व मरीजों के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। मालखेड़ी जंक्शन पर हर दिन करीब दो दर्जन से ज्यादा ट्रेन आती है, जिसमें पांच सौ से ज्यादा यात्री जनरल टिकट पर यात्रा करते है, जिन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दो नंबर प्लेटफॉर्म पर जाने एफओबी के लिए आना पड़ता है पीछे
वर्तमान में, जो व्यवस्था दी गई है उसमें दो नंबर प्लेटफॉर्म पर यदि कोई ट्रेन आती है, तो यात्री को पहले टिकट लेने के लिए जाना पड़ता है। इसके बाद लौटकर वापस एफओबी तक आते हैं और फिर कहीं जाकर वह दो नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचते हैं। इस दौरान लोगों को काफी समय बर्बाद होता है। साथ ही पैदल चलने में सझम न होने पर यात्रियों की ट्रेन में छूट जाती है।
इन दिनों कई ट्रेन का दिया गया है अस्थायी स्टॉपेज
इन दिनों निशातपुरा डिपो में काम चलने के कारण कई ट्रेन को डायवर्ट करके चलाई जा रही हैं, जिसमें से कई ट्रेन बीना की बजाय मालखेड़ी स्टेशन पर रुकते हुए जा रही है, जिससे कई यात्री यात्रा करते हैं, उन्हें भी टिकट लेने के लिए परेशानी हो रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय उच्चाधिकारियों द्वारा लिया गया है, इसमें स्थानीय स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।