हैरान कर देने वाली घटना सागर के नरयावली इलाके की है जहां मेन रोड पर बेरियर के पास कोबरा सांप निकलने की सूचना पर स्नेक कैचर चंद्रकुमार अहिरवार उसे पकड़ने के लिए पहुंचे थे। मौके पर पहुंचे चंद्रकुमार ने देखा कि कोबरा करीब 5 फीट लंबा था और काफी गुस्से में भी नजर आ रहा था। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह जब चंद्रकुमार ने कोबरा को पकड़ने की कोशिश की तो कोबरा ने एक के बाद एक दो बार उनके दोनों अंगूठों में काट लिया। कोबरा के काटने के कारण स्नेक कैचर के दोनों हाथ के अंगूठे काले पड़ गए हैं।