
Underbridge will be built at Khurai Gate at a cost of 2.5 crores
बीना. खुरई रेलवे गेट पर ओवरब्रिज का निर्माण होने पर गेट बंद हो जाने से स्थानीय लोगों सहित ट्रैक की दूसरी तरफ जाने के लिए पूरा ब्रिज पार करना पड़ेगा। इस समस्या का हल करने के लिए स्थानीय लोगों ने सांसद राजबहादुर सिंह से यहां अंडरब्रिज निर्माण कराने की मांग की थी। सांसद के पत्र पर रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। गेट पर अंडरब्रिज का निर्माण करने के लिए कुछ दिन पूर्व स्थानीय लोगों के साथ रेलवे के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। अंडरब्रिज गेट से थोड़े आगे मालखेड़ी स्टेशन तरफ तैयार करने का प्रस्ताव है, जो मालखेड़ी रोड और नंदन वाटिका कॉलोनी में जोड़ा जाएगा। इसके लिए जो प्रस्ताव बनाया गया है, उसमें करीब ढाई करोड़ की लागत आएगी। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो इसकी आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यदि गेट के पास अंडरब्रिज बनता है, तो स्थानीय लोगों सहित छोटे वाहन चालकों को गेट दूसरी तरफ आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
पत्र भेजकर की गई थी मांग
समन्वय मंडपम के सचिव सत्यजीत सिंह 12 जून 2022 को सांसद, विधायक और पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक को पत्र भेजा था, जिसमें उल्लेख किया गया था कि खुरई रेलवे गेट पर ओवरब्रिज निर्माण होने के बाद गेट बंद कर दिया जाएगा, जिससे दो पहिया वाहन चालकों सहित हाथ ठेला, बैलगाड़ी और पैदल मंडी, सिविल अस्पताल सहित दोनों ओर आने-जाने में लोगों को समस्या होगी। दूसरी ओर जाने के लिए पहले ब्रिज पर जाना होगा, फिर लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। इसलिए गेट पर अंडरब्रिज का निर्माण भी कराया जाए।
Published on:
10 Aug 2022 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
