24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर पालिका में दिखावे के लिए हो रही फिजूल खर्ची, निजी कार्यक्रमों के भी लगाए जा रहे होर्डिंग्स

विकास कार्यों को नहीं रहती राशि, वार्डों में काम पड़े अधूरे, तो कहीं शुरू ही नहीं हो सके
less than 1 minute read
Google source verification
Wasteful expenditure for show off in municipality

नगर पालिका

बीना. नगर पालिका में इन दिनों होर्डिंग्स लगाकर दिखावा करने का दौर चल रहा है। अभी तक तो शासकीय कार्यक्रमों के होर्डिंग्स लग रहे थे, लेकिन अब निजी कार्यक्रमों के के लिए भी नगर पालिका की तरफ से ही होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं।
पिछले दिनों नगर पालिका में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर के शहर में कई जगह होर्डिंग्स लगाए गए थे, जिसमें शिविर की जानकारी तो दिखाई ही नहीं दे रही थी, सिर्फ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों के फोटो नजर आ रहे थे। यह नपा का कार्यक्रम था, लेकिन आज मोतीचूर नदी घाट पर होने वाली गंगा आरती के होर्डिंग्स भी शहर में कुछ जगहों पर लगाए गए हैं और नीचे नगर पालिका परिषद बीना लिखा गया है। होर्डिंग पर सीएम, मंत्री, विधायक, नपाध्यक्ष और पार्षदों के फोटो लगे हुए हैं। जबकि यह कार्यक्रम मां मोतीचूर जल एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान समिति करती है। समिति इस आयोजन को लेकर तैयारी करती है, लेकिन इस बार दिखावा करते हुए नपा ने भी होर्डिंग्स लगा दिए हैं। लगता है अब शहर में होने वाले हर आयोजन के लिए नगर पालिका ने होर्डिंग्स तैयार करा लिए हैं।

नपा का नहीं है कार्यक्रम
इस संबंध में जब सीएमओ आरपी जगनेरिया से बात की गई, तो उनका कहना था कि कार्यक्रम नगर पालिका का नहीं है और होर्डिंग्स पर गलती से नगर पालिका परिषद लिख गया होगा।