
अंडरब्रिज में भरा पानी
बीना/खुरई. सुमरेरी रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरने के कारण एक बार फिर रास्ता बंद हो गया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं और वह पटरी पार करके जान जोखिम में डाल एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहे हैं। लोगों के प्रदर्शन करने के बाद भी अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।
दरअसल अंडरब्रिज में बारिश के कारण कई फीट तक पानी भर गया है, जिससे लोग न तो पैदल निकल पा रहे हैं न ही वाहनों से एक तरफ से दूसरी तरफ जा पा रहे हैं और जान जोखिम में डालकर पटरी पार निकलने मजबूर हैं।
दो दर्जन से ज्यादा गांव के लोग हैं परेशान
30 जुलाई को दो दर्जन से ज्यादा गांवों का रास्ता अवरूद्ध होने पर मुख्य रेलवे गेट खोले जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण सुमरेरी रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन करने के लिए पहुंचे थे, अधिकारियों ने आश्वासन दिया था, कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस वापस लौटी
पाली गांव निवासी दीपक अहिरवार की पत्नी मीना अहिरवार की तबीयत खराब होने पर उसने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया था, जब एंबुलेंस खुरई से पाली के लिए निकली तो सुमरेरी अंडरब्रिज में पानी भरा होने से एंबुलेंस को भी वापस लौटकर दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ा। इसके अलावा दूसरा मामला सुमेररी गांव से सामने आया है, जहां जितेंद्र सिंह ठाकुर को पैर में चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल जाना था, उन्होंने ने एंबुलेंस को फोन लगाया, लेकिन पानी के कारण यहां भी एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी। इसके बाद वह पटरी पार करके दूसरी तरफ खड़ी एम्बुलेंस तक पहुंचे, जिसकी मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Published on:
26 Aug 2024 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
