
ट्रैक्टर चालक की पिटाई का वीडियो वायरल, महिला ने घसीट घसीटकर बरसाए थप्पड़, भीड़ ने भी पीटा
सागर. मध्य प्रदेश के सागर शहर में बीच सड़क पर ट्रैक्टर चालक की पिटाई करने वाली महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में महिला ट्रैक्टर चालक को गिरेबान से घसीटकर नीचे उतारती दिखाई दे रही है। इसके बाद जब ट्रैक्टर चालक नीचे उतरा तो एकाएक उसने युवक पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। वहीं, मौके पर लोगों का हुजूम भी इकट्ठा हो गया, जो शुरुआत में तो माजरा देखता नजर आया, फिर भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने भी माजरा जाने बिना ही ट्रैक्टर चालक पर हाथ साफ कर दिया।
बताया जा रहा है कि, सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो सागर जिले के खुरई का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, खुरई के परसा चौराहे के पास ट्रैफिक जाम के दौरान मोपेड सवार महिला और ट्रैक्टर चालक के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसपर, महिला इतनी नाराज हुई कि, उसने ट्रैक्टर पर चढ़कर ही पहले तो युवक के थप्पड़ जड़ना शुरु कर दिया, जिसका ट्रैक्टर चालक द्वारा विरोध किया गया तो वहां मौजूद भीड़ ने भी महिला का ही समर्थन करते हुए नीचे उतरने की आवाज लगाई। फिर क्या था, तमतमाई महिला ने ट्रैक्टर चालक का कॉलर पकड़कर उसे खींचते हुए नीचे उतारा और एकाएक उसपर थप्पड़ों की बौछार शुरु कर दी।
कारण जाने बिना ही भीड़ ने भी युवक को पीटा
इस दौरान युवक महिला से बार - बार कहता सुनाई दिया कि, उनका ये व्यव्हार बिल्कुल ठीक नहीं है। वो उसे बेवजह पीट रही हैं। बावजूद इसके महिला ने ट्रैक्टर चालक की एक न सुनी और उसके साथ मारपीट करती रही। यही नहीं, मौके पर मौजूद भीड़ में शामिल कुछ लोग भी बिना कारण जाने ही महिला का समर्थन करते हुए ट्रैक्टर चालक को उतरने के लिए बोलते हैं। इसके बाद, जब ट्रैक्टक चालक को जैसे ही महिला कॉलर पकड़कर नीचे ऊतारती है, तो भीड़ में शामिल लोग भी उसे पीटने लगते हैं। हालांकि, जब भीड़ में शामिल ट्रैक्टर चालक को पीटने वालों से पूछा गया कि, महिला द्वारा ड्राइवर पीटने की वजह पूछी गई तो लोगों को भी इसका कारण पता नहीं था। फिलहाल, ये तो पता नहीं चल सका कि, आखिर महिला ट्रैक्टर चालक को क्यों पीट रही थी, लेकिन उसकी पिटाई का वीडियो खासा वायरल हो गया है।
Published on:
09 Oct 2022 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
