
प्रेमिका के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं हैं। अब दोनों के बीच बात भी नहीं होती है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहद सनसनीखेज घटना घटी है। यहां 17 दिन से लापता एक शिक्षक और छात्रा का शव बिहारीगढ़ के जंगलों में पेड़ से लटका मिला है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों शव काफी खराब हो चुके थे, जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों 3 सितंबर को घर से अचानक गायब हो गए। 4 सितंबर को परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी।
दरअसल, यह मामला सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र स्थित गांव रसूलपुर का है। जहां के रहने वाले 40 वर्षीय शिक्षक वीरेंद्र का 17 वर्षीय छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने बताया कि दोनों पिछले 17 दिनों से घर से लापता थे। लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट 4 सितंबर को थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस इसके बाद से ही दोनों की तलाश कर रही थी, लेकिन दोनों का कोई भी सुराग नहीं मिल रहा था।
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
मंगलवार देर शाम दोनों के शव मोहंड के जंगल में ग्रामीणों ने पेड़ से लटके देखे तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कर्मियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारा। परिजनों से पहचान कराने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़े - गोरखपुर में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट
उम्र में दोगुना से अधिक अंतर होने बावजूद भी नहीं माने
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि छात्रा स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी और उसी स्कूल के शिक्षक वीरेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इस संबंध में परिजनों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया, लेकिन उम्र के दोगुने अंतर के बावजूद दोनों नहीं माने और तीन सितंबर अचानक दोनों लापता हो गए।
Published on:
21 Sept 2022 02:46 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
