
saharanpur sp city
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर (Saharanpur) की यह घटना आपके रोंगटे खड़े कर देगी। यहां अनपढ़ ठगों ने पढ़े लिखे बैंक मैनेजर से ₹72 लाख ठग लिए। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह ठगी 'सांप' दिखा कर की गई।
पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य आस मोहम्मद, जसवंत, सरफराज और इरशाद को गिरफ्तार कर इनसे 11 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं जबकि इनके दो साथी अभी भी फरार हैं। Saharanpur Police का कहना है कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गिराेह के बाकी सदस्यों के गिरफ्तार होने के बाद ही ठगी की बाकी रकम का पता चल पाएगा।
ऐसे की ठगी
पंजाब के मोहाली के रहने वाले श्रवण कुमार इन दिनों यमुना नगर स्थित एक बैंक शाखा में मैनेजर हैं। पिछले दिनों वह सहारनपुर के शाहजहांपुर स्थित ब्रांच में तैनात थे और यहीं पर समसपुर निवासी इस्तेकार अपने साथियों के साथ उनसे मिला था। इस्तेकार ने उस दौरान श्रवण कुमार ( बैंक मैनेजर) को बताया था कि उनके पास दो मुहा सांप है जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत डेढ़ से दो करोड रुपए है। इस्तेकार ने कहा था कि, वह अपने साथियों से उनको यानी बैंक मैनेज काे, वह दो मुहा सांप महज 70 से 80 लाख रुपये में दिलवा देगा। इस तरह इस्तेकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक मैनेजर से 72 लाख रुपये ठग लिए।
ऐसे हुए ठगी का खुलासा
जब ₹72 लाख देने के बाद भी बैंक मैनेजर काे सांप नहीं मिला ताे उन्हाेंने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर इफ्तेकार आदि ने रकम वापस लाैटाने से इंकार कर दिया। इसके बाद बैंक मैनेजर श्रवण पुलिस की दहलीज पर पहुंचे और पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगों की तलाश शुरु की और चार ठगाें काे गिरफ्तार कर लिया।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Published on:
21 Nov 2019 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
