
कुंभ राशि : कुंभ राशि वाले दूसरों पर हावी होने से 23 से 29 सितंबर तक बचते रहे, देखें अपना राशिफल
6 अक्टूबर 2019 का कुंभ राशि का राशिफल| Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आठवे नवराजत्र पर कुंभ राशि वालों की राशि में सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं लेकिन थोड़ी सी चुनौतियां भी आज दिखाई दे रही हैं। कुंभ राशि वालों को वाहन चलाते समय सचेत रहने की सलाह दी जाती है। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी होगी। जब आप सड़क पार कर रहे होंगे ताे वहां पर दूसराें की गलती का नुकसान भी आपको हो सकता है। आज राह चलते लोग आप से उलझने की कोशिश कर सकते हैं। आपसे बहस करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपना गुस्सा काबू रखना है। शांत मन रखिए वाणी में मधुरता बना कर रखिए आपके सभी कार्य पूर्ण होते रहेंगे और आप दूसरों का दिल जीत लेंगे। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन जल्दबाजी से आपको बचना है और गुस्से पर काबू रखना है।
Published on:
05 Oct 2019 11:09 pm
