1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफलः जानिए किनके लिए बनी हैं दुर्घटना की आशंका आैर क्या बरतनी हाेगी सावधानी

राशिफल के दर्पण से देखिए आज का भविष्य और जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे ये भी जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

6 min read
Google source verification
Rashifal

Rashifal

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन आज मेष राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। आज स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। अगर आप पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो दवाई लेते रहें और जब घर से बाहर हाें तो खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें । आज मेष राशि वालों को नकारात्मक विचार घेरने की कोशिश करेंगे इसलिए आज सकारात्मक बने रहना है। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखना है। आज खर्च की अधिकता के योग भी दिखाई दे रहे हैं। इसलिए कोई भी खरीदारी करते समय सावधानी बरतें आज उन सभी वस्तुओं को खरीदने से बचें जिनकी आपको बहुत अधिक आवश्यकता नहीं है। आज किया गया सामान्य से अधिक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। आज अपने व्यवहार में सरलता बनाकर रखें दोपहर बाद आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। आज दूसरों का सम्मान करें आपको सम्मान मिलेगा।

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज वृष राशि वालों को सावधान रहना होगा सचेत रहना होगा। आज छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आने की आशंका बनी हुई है। आज बहस करने से आपको बचना है और परिवार के सदस्यों पर आज बिल्कुल भी गुस्सा नहीं करना है। आज विवेक से काम लेना है और वाणी में मधुरता बनाए रखनी है। आज की कामयाबी के लिए यही आपका मंत्र है। आज बेवजह की चिंताएं भी आपको उलझा कर रखेंगी। आप दिनभर चिंताओं में उलझे रहेंगे। इसलिए मन को शांत करने के लिए प्रभु का स्मरण करें और अच्छा संगीत सुनें। आज परिवार को समय देना आपके लिए बेहद जरूरी है।


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज सामान्य तरीके से आपका दिन बीतने वाला है, लेकिन दुर्घटना की आशंकाएं आपके लिए बनी हुई हैं। इसलिए आज वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहना है। जब तक बहुत जरूरी ना हो वाहन चलाने से बचें। लंबी यात्रा करने से बचें। आज अचानक खर्च की आशंका भी आपके लिए बनी हुई है। इसलिए आज पैसे को बचा कर रखें सेव करके रखें। आज आपका मन चंचल रहेगा विचारों में नकारात्मकता हावी रहेगी इसलिए अच्छी बातें सोचे आज मित्रों के साथ समय बिताना खुलकर हंसना और दूसरों का सम्मान करना आपके लिए बेहतर है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज पढ़ाई में मन लगाइए आज की गई मेहनत भविष्य में आपके काम आने वाली है।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप दिनभर अनोखी ऊर्जा से भरे रहेंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और मित्रों से भी आपको अच्छे समाचार मिलने वाले हैं, लेकिन आज आपको उधार देने से बचना है। आज लेनदेन करते समय भी सतर्क रहना है। आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस आने के योग नहीं है। इसलिए सोच समझकर ही आज लेन देन करना है। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको सोचना होगा, उसे अच्छी तरह समझना होगा। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। आज परिवार के सदस्य आपसे खुश हैं। इसलिए आज परिवार को समय दें, और परिजनों के साथ मन की बातें करें इससे परिवार का माहौल और बेहतर होगा प्यार बढ़ेगा और सम्मान की भी वृद्धि होगी।


सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज आप दिनभर कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने कार्य बेहतर ढंग से संपन्न भी कर लेंगे लेकिन जितनी मेहनत आज आप करेंगे उतना फल आपको मिलने वाला नहीं है। इससे आपको गुस्सा आ सकता है, चिड़चिड़ापन आपके स्वभाव में दिखाई दे सकता है, लेकिन ध्यान रहे आज की गई मेहनत या कभी भी की गई मेहनत बेकार नहीं जाती भविष्य में काम आती है। इसलिए गुस्से पर काबू रखें संयम बनाए रखें। वाणी में मधुरता और व्यवहार में सरलता आज आपके कामयाबी का मंत्र है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति भी थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।


कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिनांक सामान्य है लेकिन पिछले कुछ दिनों से आप पर नकारात्मक विचार हावी हैं। आप आज भी उन्ही की वजह से सोच में उलझे हुए हैं। आज भी आपकी मानसिक स्थिति में ज्यादा सुधार होने वाला नहीं है। अगर आप सुधार चाहते हैं तो प्रभु का स्मरण कीजिए, अच्छा म्यूजिक सुनिए और मित्रों व परिवार को समय दीजिए। अपने मन को खुश रखना आज आपके हाथ में हैं लेकिन आपने बेवजह की उलझनों में खुद को उलझा रखा है। जीवनसाथी से अपनी परेशानियाें का बताईये आपकाे अच्छी सलाहल मिलेगी। इन उलझनों से बाहर निकलिए अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो इस उलझनों का असर आपके शरीर पर भी दिखाई दे सकता है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है इसलिए खुश रहे अच्छा म्यूजिक सुने और परिवार को समय दें। आज दूसरों की आलोचना करने से भी आपको बचना होगा।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है आज तुला राशि वालों को बेहद सावधान रहना है, सतर्क रहना है। आज दुर्घटना की आशंकाएं आपके लिए बनी हुई है जब तक बहुत जरूरी ना हो कोई भी यात्रा ना करें । अगर पहले से आपने किसी यात्रा का प्रोग्राम बना रखा है तो उसे स्थगित कर दें। वाहन चलाने से आज बचे अगर बहुत जरूरी है तो कोई साथी या मित्र या ड्राइवर साथ ले लें। आज आप खुद वाहन ड्राइव करने से दूर रहें आज सड़क पर चलते समय दूसरों की गलती का खामियाजा भी आप को भुगतना पड़ सकता है। आज बिना मांगे किसी को सलाह नहीं देनी है और बिना बुलाए किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होना है। ऐसा करने से आज आपकी प्रतिष्ठा और मान सम्मान में कमी आ सकती है। इसलिए आज कम से कम बोलना ही आपके लिए बेहतर है। वाणी में मधुरता बनाए रखिए और किसी की भी आलोचना करने से बचें। आज कार्यक्षेत्र में आप बेहतर ढंग से अपने कार्य निपटा लेंगे। इसलिए सहकर्मी भी आपसे थोड़ा जलन रख सकते हैं, लेकिन आपको सभी से प्रेमवत व्यवहार करना है और यही आपकी सफलता का मंत्र है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। आज मित्र सहकर्मी और परिवार के सदस्य सभी आपके व्यवहार से प्रभावित हैं। इसलिए आज किसी को भी ऐसी बात अपने मुंह से नहीं कहनी है जो कड़वी हो। आज किसी के साथ भी आपको धोखा नहीं करना है। अगर लोग आपके करीब आ रहे हैं आपको समझ रहे हैं तो वह आप पर विश्वास करते हैं इसलिए उनसे धोखा करना उचित नहीं है। इससे भविष्य में आपको मानसिक चिंताएं घेरेंगी। आज जो भी कार्य करें उसे पूरी लगन इमानदारी और मजबूत इकादे के साथ करना है। आज मजबूत इच्छाशक्ति के साथ किए गए सभी कार्य में आपको सफलता मिलने वाली है। जीवनसाथी से भी आपको सहयोग मिलने वाला है, प्रेम मिलने वाला है। इसलिए जीवन साथी से आज मन की बात करने का समय है।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन आज आपके आसपास के लोग ही आपसे नाराज हो सकते हैं। आज कार्य क्षेत्र में बॉस की नाराजगी भी आपको झेलनी पड़ सकती है, इसलिए आज जो भी कार्य करें मन लगाकर सावधानी से करें। आज गलती ना होने पाए यह ध्यान आपको रखना होगा। अगर आप व्यापारी हैं और कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज इस विचार को टाल दें। आज नए कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ नहीं है। आज एकाग्र मन से पूरी लगन के साथ अपने कार्यों को निपटाना है आज दूसरों की बुराई करने से बचना है। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाइए इससे आपको मन की शांति मिलेगी और आपका मन प्रसन्न होगा साथ ही आपके बिगड़े काम भी बनेंगे आज परिवार को समय जरूर दें।


मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज आप पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे। इसलिए किसी के बारे में भी कोई राय बनाने से पहले उससे बात करें, जो सूचनाएं आपके पास आ रही हैं उनको क्रॉस करके देखें परखकर देंखे। अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य या मित्र के प्रति कोई विचार बनाए बैठे हैं तो आज उसको क्रॉस करने का समय है। आज बात करके इस पूर्वाग्रह को खत्म करने का समय है। आज परिवार के सदस्य आपसे बात करना चाहते हैं। सभी के साथ बैठकर अपने मन की बात करें और कार्य क्षेत्र में ध्यान लगाकर काम करें। आज आप दूसरों का जितना सम्मान करेंगे उससे कहीं अधिक सम्मान आपको मिलने वाला है और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होने के योग बन रहे हैं इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपके लिए अवसराें के द्वार खुल रहे हैं। अगर आप पिछले लंबे समय से कोई नई योजना बनाने की सोच रहे थे नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन श्रेष्ठ है। आज नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं। आज परिजनों और मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिलने वाला है। आज कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन अधिक कार्य करने के बावजूद भी आप उत्साहित रहेंगे और एक अनोखी ऊर्जा का संचार दिनभर आपके शरीर में होता रहेगा। आज मानसिक रूप से भी आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। आज किसी पुराने मित्र से आपकी भेंट हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज पढ़ने में मन लगाएं और अगर आप व्यापारी हैं तो आज अपने व्यापार में विस्तार आप कर सकते हैं आज व्यापार में विस्तार करने के लिए भी उचित समय है।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। किसी अवसर से कम नहीं है। आज किसी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं या किसी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहें आज मीन राशि वालों को बहस करने से बचना है और किसी भी विषय पर अपने मित्रों परिवार के सदस्यों या कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से बहस नहीं करनी है। आज की गई बहस आपका नुकसान करा सकती है। आपके प्रति लोगों के मन में पूर्वाग्रह बना सकती है। अगर आप अपने कार्य क्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन श्रेष्ठ है आज उसके लिए काम किया जा सकता है। आज किसी की भी आलोचना करना आपके लिए उचित नहीं है आज दूसरों का सम्मान करें, उनकी तारीफ करें उनके अच्छे कार्यों के बारे में उन्हें बताएं इससे आपका सम्मान उनकी नजरों में बढ़ेगा और वह आपसे प्रेम करने लगेंगे।