
इस सप्ताह सोमवार से ये 4 राशि के जातकों का सपना होने वाला है पूरा, देखे पूरा राशिफल
aaj ka Rashifal In Hindi 26 November 2019 मंगलवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन ? यह जानने के लिए आईए जानते हैं मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का चंद्र राशिफल। राशिफल से आज का भविष्य बता रहे हैं पंडिर राेहित वशिष्ठ व प्राेफेसर राघवेंद्र
मंगलवार का राशिफल, मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। महत्वपूर्ण निर्णय करते वक्त सावधानी बरतें। अति उत्साह उचित नहीं है। व्यापारियों और कारोबारियों को थोड़ा सा सचेत रहना होगा। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं।
26 नवंबर के राशिफल वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। मेहनत के फल प्राप्त होंगे। भाग्य का साथ मिल रहा है। व्यापार और कारोबार में लाभ के योग बने हुए हैं। रोजगार के रास्ते खुलेंगे। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए भी समय अच्छा है। मित्रों के सहयोग से आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
आज का राशिफल मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा मिथुन राशि वालों को आज सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है, सफलता मिलेगी। विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे लेकिन आज आपका कानूनी पक्ष मजबूत है और भाग्य का साथ भी आपको मिल रहा है इसलिए विजय प्राप्त होगी। आज स्वास्थ्य में भी सुधार होंगे। वाणी में मधुरता बनाए रखें।
दैनिक राशिफलकर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो चिंता में घिर सकते हैं। आज चिंता से बचें। बहस करने से भी बचना है। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों से किसी भी मुद्दे पर बहस करना उचित नहीं है। इससे विवाद हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। इसलिए वाणी में मधुरता बनाकर रखें। परिवार को समय दें। कार्यों को समय से पूर्ण करें। गुस्सा करने से बचें।
राशिफल सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। किसी को भी पैसा उधार देने से बचना है। आज चिंताएं आपको घेर सकती हैं। संतान के प्रति कुछ ऐसे समाचार प्राप्त होंगे जो चिंता का विषय बन सकते हैं। आज परिवार को समय दें बच्चों से बातें कीजिए। किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार देने से बचना है। वाद विवाद से भी आज आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन लाभ के योग बने हुए हैं।
राशिफल कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में जल्दबाजी करने से बचना है। भाग्य का साथ आज आपको मिल रहा है। प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन आपको संयम बरतना होगा। आज जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। व्यापारी और कारोबारियों के लिए लाभ के योग बने हुए हैं। महिलाओं के सम्मान में वृद्धि होगी।
राशिफल तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
आज धन खर्च करते समय सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है। श्रीराम के परम भक्त हनुमान का ध्यान कीजिए। श्री हनुमान आपके कष्ट हर लेंगे। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाएं। इससे आपका भाग्य उदय होगा।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। मंगल योग आपकी राशि में बने हुए हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में भी विस्तार होगा। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगल योग लेकर आया है। समय का सदुपयोग करें।
राशिफल धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। ऐसा करने से चिंताएं बढ़ सकती हैं। तर्क के आधार पर निर्णय करें। भावुक होना उचित नहीं है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
राशिफल मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मंगलवार का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। दिनभर व्यस्तताएं रहेंगी। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए समय अच्छा है। प्रोन्नति के रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। मधुर वाणी से आज आप दूसरों का दिल जीत लेंगे। गुस्सा बिल्कुल भी उचित नहीं है।
राशिफल कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा कुंभ राशि वालों के लिए समय अच्छा है। मंगल योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कानूनी पक्ष भी आज मजबूत है। विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे लेकिन खुद ही शांत हो जाएंगे। आज विजय आपकी होगी लेकिन अभिमान से बचना है। ऐसे शब्द नहीं कहने हैं जो दूसरों को आघात पहुंचाते हों। समय का सदुपयोग कीजिए। आज का दिन आपके लिए अवसर की तरह है।
राशिफल मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। कानूनी पक्ष कमजोर है। वाद विवाद से बचना है। दूसरों के विवाद में भी आपको पीछे रहना होगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। आज धैर्य ही आपकी सफलता की कुंजी है। दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
Published on:
26 Nov 2019 05:13 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
