
rashifal
aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) ज्योतिष विद्या के मुताबिक आज यानि 3 अक्टूबर का राशिफल सभी राशि वालाें के लिए खास है। आज कई अच्छे याेग राशियाें के लिए बन रहे हैं। आईए चंद्र राशि से जानते हैं आज किन राशियाें की बदलने वाली है किस्मत आैर किनकाें काे हाेने वाला है धनलाभ, साथ में यह भी जानते हैं कि न राशि वालाें काे आज रहना हाेगा सचेत। आईए जानते हैं सभी राशियाें का राशिफल
आज का राशिफलमेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। पारिवारिक माहौल आज बेहतर रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपका मान आज बढ़ेगा। इसके साथ ही धन लाभ के योग भी आपके लिए बने हुए हैं। आज लोग आपका सम्मान करेंगे। आपके यश और कीर्ति में भी आज बढ़ोतरी होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद बनाए रखें। आज पिता के साथ-साथ सीनियर का भी सहयोग आपको मिलने वाला है।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) वृष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है आज कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। रचनात्मकता भरे कार्य आज आपके लिए प्रगति लेकर आएंगे। समाज में भी आज आप का मान बढ़ेगा। लोग आपकी बात सुनेंगे और आप अपनी बातों को बेहतर ढंग से आज लोगों के सामने रख सकेंगे। किसी महिला अधिकारी से आज आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज जीवन साथी से भी आपको प्यार आैर सहयाेग मिलेगा। आज तुलसी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज सरकार का सहयोग आपको मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन में भी मधुरता आएगी। आर्थिक लाभ के योगा के लिए बने हुए हैं। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। प्रमोशन के आसार भी आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज आपका पैसा वापस आने की उम्मीद है। जिन लोगों को आप ने उधार दिया था उन्हें आज याद दिलाएं। आज रुका हुआ पैसा आपके पास वापस आ सकता है।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। व्यापार के क्षेत्र में अगर कोई योजना पिछले कई दिनों से बना रहे थे तो आज उसका श्री गणेश कर सकते हैं। आज किए गए सभी कार्यों में आपको सफलता मिलने वाली है। जीवनसाथी से भी भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। संतान के प्रति चल रही चिंताएं आज खत्म होगी आज विदेश यात्रा के योग भी आपके लिए बने हुए हैं। आज कुत्ते को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। रिश्तो में मधुरता आ जाएगी लेकिन परिवार के किसी सदस्य की वजह से तनाव आप पर हावी होने की कोशिश करेगा। इसलिए बहस ना करें वाणी में मधुरता बनाए रखें। आज संपत्ति के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। चल अचल संपत्ति पर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। आज सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा आप लेंगे। इससे भी आपके मान सम्मान आैर प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से बेहतर है। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से पूर्ण कर सकेंगे। यात्रा के योग आपके लिए आज बने हुए हैं। इससे आपके मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आज पुराने कार्य पूर्ण होने से आपके मन में आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप खुद पर विश्वास करिए आप बेहतर ढंग से कार्य कर सकते हैं। आज किसी गरीब व्यक्ति को अपने हाथ से खाना देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ अलग करने का है। अगर आप रचनात्मकता में विश्वास रख रहे हैं तो आज रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। सफलता आपको मिलेगी आज। आर्थिक परेशानियां आपके सामने खड़ी हो सकती हैं इसलिए खर्च करते समय सावधान रहिएगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन पारिवारिक माहाेल आज कम बेहतर दिखाई दे रहा है। इसलिए परिवार को समय दें और बहस करने से बचें।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज दिन अच्छा है। भाग्य आपके साथ है। आज शासन का आपको सहयोग मिलेगा। व्यापारी की योजनाओं में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आज आपको मिलने वाला है। संतान के प्रति चल रही चिंताएं भी आज कम होंगी और आप खुद को जिम्मेदार व्यक्तित्व का धनी महसूस करेंगे। आज मछलियाें काे अपने हाथ से खाना देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अपने ही लोग आप का विरोध कर सकते हैं लेकिन सीनियर का सहयोग आपको मिलेगा। इसलिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पूर्ण करें। आपका मन आज दिन भर चंचल बना रहेगा। आज एेसे कार्य भी आपको करने पड़ सकते हैं जिन्हें करने का आपका मन नहीं है, लेकिन इन कार्यों में भी सफलता आपकाे मिलेगी।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से बेहतर है। कार्य और व्यापार क्षेत्र में लाभ के योग हैं। आज उन वस्तुओं को खरीद पाएंगे जिन्हें खरीदने की योजना पिछले कई दिनों से बना रहे थे। आज प्रशासनिक सहयोग आपको मिलने वाला है। आज आपकी संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती है। आज भाग्य आपके साथ है लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय करने से बचें।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों का आज मान बढ़ेगा। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलने वाला है। अच्छी सलाह आज जीवनसाथी से मिलेगी। आज पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी लेकिन कार्य क्षेत्र में अपने किसी जूनियर या आस-पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति से विवाद की आशंका बनी हुई है। इसलिए दूसरों से ईर्ष्या ना करें, बहस करने से बचें और वाणी में मधुरता बनाए रखें।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है पिछले दिनों से जो योजनाएं बना रहे थे उन्हें सफलता मिलेगी जो सामान्य से कई दिनों से खरीदने की योजना बना रहे हैं वाहन घर आदि में भी सफलता आज मिले।गी आज रिश्तो में मजबूती आएगी विश्वास बढ़ेगा आज नौकरी के क्षेत्र में भी प्रमोशन के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं आज कुत्ते को अपने हाथ से दूध देना आपके लिए शुभ है।
Published on:
03 Oct 2018 07:25 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
