9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी: हवालात से फरार हुआ रेप का आरोपी पीड़िता के घर जाते वक्त गिरफ्तार

Highlights जेल से पेशी पर आया था आरोपी शौकीन पुलिस को चकमा देकर हो गया था फरार रात भर पुलिस करती रही तलाश बाद में सरसावा से गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
saharanpur

पुलिस हिरासत में फरार शाैकीन

सहारनपुर। कचहरी परिसर की हवालात से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी को पुलिस ने पीड़िता के घर के पास से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस हिरासत से भागने के बाद आधी रात को यह आरोपी एक बार फिर पीड़िता के घर पहुंचने की फिराक में था इससे पहले की रात के अँधेरे में यह पीड़ित महिला के घर में घुस पाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: भाजपा में शामिल होते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तोड़ा अभिनेत्री जयाप्रदा का ये रिकाॅर्ड

सहारनपुर की सरसावा पुलिस ने पिछले दिनों शाैकीन नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस पर रेप का आरोप है। सरसावा की ही एक महिला ने शाैकीन पर आरोप लगाए थे और उन्हीं आरोपों के बाद इसे गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को पुलिस इसे जेल से न्यायालय पेशी पर लाई थी। लौटते वक्त कचहरी परिसर की हवालात से यह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हवालात से बंदी के फरार हो जाने की खबर से हड़कंप मच गया था।

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार बाइक पर वीडियो बनाना तीन दोस्तों को पड़ा भारी, एक की मौके, दो गंभीर

आराेपी के घर पर रातभर पुलिस का पहरा रहा लेकिन आरोपी अपने घर नहीं पहुंचा बल्कि उसी पीड़ित महिला के घर पहुंचने की फिराक में था जिसने इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। दरअसल एक पुलिस की एक टीम पीड़ित महिला के घर की भी निगरानी कर रही थी। पकड़े गए आरोपी से अब पूछताछ चल रही है कि आखिर पीड़िता के घर जाने के पीछे वजह क्या थी ? सवाल यह भी है कि, क्या वह कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था ? इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस और उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में 2 घंटे तक होती रही ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मची अफरातफरी

गिरफ्तार शाैकीन के खिलाफ एक पुलिस कस्टडी से फरार हाेने के आराेप में एक और मुदमा दर्ज किया गया है।