
देवबंद. अमन शांति को लेकर सर्व समाज के गणमान्य लोगों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने कहा कि सभी लोग देश के सर्वोच्च न्यायालय से जो भी फैसला उसका सम्मान करें। अपने बच्चों को सोशल मीडिया पर इस मामले में किसी भी भ्रामक प्रचार करने से रोकें। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रशासन के साथ मिलकर अमन शांति कायम रखने का काम करें और जो भी फैसला सुप्रीम कोर्ट से आए उसका सम्मान करें। सभी ने एक स्वर में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला होगा मान्य।
देवबंद इसी माह में आने वाले देश के सबसे राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद निर्णय को लेकर पूरे देश में हलचल है। इस बीच अपने-अपने तरीके से हर जिम्मेदार व्यक्ति अमन शांति की अपील कर रहा है। इसी सिलसिले में देवबंद में मंगलवार को नगर के सर्व समाज के गणमान्य लोगों की एक बैठक का आयोजन मधुर मिलन बंकैट हॉल में हुआ। बैठक में सर्व समाज के वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि देश में अमन चैन हर हालत में कायम रहना चाहिए। राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद का फैसला किसी के भी पक्ष में आए, उसको निर्विवाद स्वीकार करना चाहिए। सभी ने एक स्वर में इस बात को माना कि बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि को लेकर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, वह सब मानेंगे। वक्ताओं ने इस बात पर भी जोर दिया की देवबंद नगर हम सबका है, यहां एक तरफ विश्व प्रसिद्ध दारुल उलूम है तो दूसरी ओर मां भगवती की प्राचीन शक्तिपीठ है। गंगा-जमुनी तहजीब के लिए हमेशा जाना जाता रहा है और पूरी दुनिया में इल्म की नगरीके नाम से मशहूर है।
यह भी पढ़ें: गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की इस तरह चल रही है तैयारी
इसलिए पूरी दुनिया को देवबंद से अमन का संदेश जाना चाहिए। बैठक में हर व्यक्ति ने इस बात को बहुत पुरजोर तरीके से रखा कि जो भी फैसला आए, उसको बिना किसी विवाद के स्वीकार किया जाए और देश में हर हालत में अमन शांति कायम रखी जाए ।
Published on:
05 Nov 2019 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
