
हापुड़. कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर की गंगा तट पर लगने वाले विशाल राजकीय मेले की तैयारियां इन दिनों जोर शोर से चल रहीं है। इस मेले में अभी से ही श्रद्धालु भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। गढ़ के खादर में गंगा किनारे लगने वाले राजकीय मेले में आसपास के कई राज्यों हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली समेत आसपास के जनपद के करीब 20 से 25 लाख श्रद्धालु और विदेशी मेहमान भी पहुंचते है। राजकीय मेले में विदेशी पर्टयकों के लिए अलग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
मेले के मुख्यद्वार समेत कई घाटों, सड़कों का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिसको लेकर प्रशासन प्रोग्राम तैयारियों में जुटा हुआ है। लगातार गढ़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैठके चल रही है। बता दें कि इस राजकीय मेले का आयोजन जिलापंचायत की तरफ से कराया जाता है, जिसमें खच्चर मेला, किसान मेला, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रोग्राम, दंगल, रागिनी आदि प्रोग्राम भी किये जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं का भी आना शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले को कई सेक्टरों में बांटकर भारी पुलिसफ़ोर्स को तैनात कर दिया गया है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
Published on:
5 Nov 2019, 6:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.