30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान: बरसात में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं बिजली के खंबे

पावर कॉरपोरेशन ने जारी की एडवाइजरी बरसात में उतर सकता है खंबों में करंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 26 Jul 2021, 8:26 PM IST

bijli.jpg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर बरसात ( rain ) में बिजली के खंबे ( electric poles ) किसी भी दुर्घटना ( accidents ) का कारण बन सकते हैं। आशंकित दुर्घटनाओं को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन ( bijli department ) ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि बरसात में लोग खंबों को छूकर चलने से बचें और पशुओं को भी इनसे दूर रखें। विशेष रुप से लोहे के खंबों को लेकर यह चेतावनी जारी की गई है। कंक्रीट से बने खंबों में करंट उतरने की आशंका कम रहती है लेकिन इनके साथ भी सावधानी बरतने की जरूररत है।

यह भी पढ़ें: यूपी के सहारनपुर में एक ऐसा पेड़ जिस पर लगते हैं 121 तरह के आम देखकर रह जाएंगे हैरान

बरसात में बिजली के खंबों में करंट उतरने की दुर्घटनाएं हर वर्ष सामने आती हैं। कई बार पशु भी इन खंबों में होने वाले शॉर्ट सर्किट की के कारण फैलने वाले करंट की चपेट में आ जाते हैं। अकेले सहारनपुर में पिछले पांच वर्ष में बिजली के खंबों से करंट फैलने की दर्जन भर से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से अधिकांश दुर्घटनाएं बरसात के मौसम में हुई हैं। ऐसे में पावर कॉरपोरेशन ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को गलियों और सड़कों किनारे लगे बिजली के खंबों को पकड़कर ना चलने की सलाह दी गई है। लोगों से कहा गया है कि बरसात में नमी और अन्य शार्ट सर्किट जैसे कारणों से खंबों में करंट आने की आशंका रहती है। ऐसे में लोगों को खंबे को पकड़कर चलने से बचना चाहिए। अधिशासी अभियंता नगर एके अरोड़ा ने कहा है कि लोगों काे इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। गांव देहात क्षेत्रों में अक्सर लाेग पशुओं काे बिजली के खंबों से बांध देते हैं उन्हे भी ऐसा नहीं करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: सावधान: बाजार में अदरक के नाम पर बिक रही तहड़, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

यह भी पढ़ें: गजब: एक रुपया भी नहीं होगा खर्च, बढ़ जाएगी आपके पंखे की रफ्तार और घट जाएगा बिजली बिल