
एम्बूलेंस
सहारनपुर। ऐसा लगता है कि, उत्तर प्रदेश की एम्बूलेंस सेवा 108 अब बूढ़ी हाे गई है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सहारनपुर में देहरादून हाईवे पर हुई दुर्घटना इसकी गवाही दे रही है। दरअसल हाइवे पर दाैड़ रही एक एम्बूलेंस का अचानक पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही चालक ने ब्रेक लगा दी। गनीमत रही कि दुर्घटना के वक्त इस ambulance में काेई मरीज नहीं था।
यह दुर्घटना गुरुवार दाेपहर करीब दाे बजे जेल चुंगी के पास हुई। यहां 108 ambulance राेगी काे छाेड़कर आ रही थी। हाइवे पर दाैड़ रही इस एम्बूलेंस का अचानक अगला पहिया निकल गया। तेज आवाज के साथ पहिया निकला ताे चालक घबरा गया। गनीमत रही कि चालक ने तेजी से ब्रेक लगा दी वर्ना बड़ी दुर्घटना हाे सकती थी। चालक ने यह भी बताया कि हाल ही में एम्बूलेंस का स्स्पेंशन कराय गया था।
Published on:
05 Sept 2019 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
