2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पशु डेयरी संचालकों ने शुरू किया आमरण अनशन

Highlights पशु डेयरियों को नगर क्षेत्र से बाहर ले जाने के अभियान का विरोध कर रहे हैं पशु डेयरी संचालक

less than 1 minute read
Google source verification
sre12.jpg

saharanpur

सहारनपुर। नगर निगम के आदेश के विरोध में रामलीला मैदान में धरना दे रहे पशु डेयरी संचालकों ने अनशन शुरू कर दिया है। धरना दे रहे पशु डेयरी संचालकों का कहना है कि सिटी क्षेत्र में कारखाने चल रहे हैं लेकिन अफसरों को केवल उनकी डेरियां ही नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-देहारदून हाईवे पर माेहंड के पास कंटेनर व पिकअप की टक्कर में दाे की माैत, लगा जाम

धरना दे रहे डेयरी संचालकों ने सवाल पूछा है कि, अगर उनकी डेयरियों को शहर से बाहर निकाल दिया गया तो उनके रोजगार का क्या होगा ? उनके बच्चों का भविष्य क्या होगा ? इन्हीं सवालों के साथ गुरुवार को पशु डेयरी संचालकों ने धरने काे अनशन में बदल दिया। पिछले 6 दिनों से इनका धरना रामलीला मैदान में चल रहा था। गुरुवार को डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने अनशन शुरु कर करते हुए कहा है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मान ली जाती वह पानी तक नहीं पिएंगे।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर का गुरुद्वारा बनाम मस्जिद विवाद निपटा : मस्जिद के लिए जमीन खरीदकर देगा सिख समाज

यहां महिलाएं और बच्चे भी धरने पर बैठे हैं इनका साफ कहना है कि जब हमारे राेजगार ही बंद हाे जाएंगे ताे हम घर पर रहकर क्या करेंगे हमारे बच्चे स्कूल जाकर क्या करेंगे। इसलिए परिवार के साथ ही धरने पर बैठे हैं।

Story Loader