दिल्ली-देहारदून हाईवे पर माेहंड के पास कंटेनर व पिकअप की टक्कर में दाे की माैत, लगा जाम
सहारनपुर। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर माेहंड के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कंटेनर और पिकअप की टक्कर हाे गई। इस दुर्घटना में दाेनाें वाहन चालको की माैत हाे गई। दाेनाें वाहनों में सवार दाे अन्य व्यक्ति भी घायल हैं जिन्हे अस्पताल भिजवाया गया है। इस दुर्घटना में हाईवे पर जाम लग गया है। जाम खुलवाने के लिए पुलिस क्रेन और जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त दाेनों वाहनों काे हाईवे से हटवाने में लगी हुई है।