3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवबंद में एटीएस का छापा फर्जी दस्तावेजाें के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

देवबंद से एक संदिग्ध काे गिरफ्तार किया है। मूल रूप से म्यामार के रहने वाले इस संदिग्ध के पास से फर्जी आधार कार्ड आैर अन्य दस्तावेज मिले हैं।
2 min read
Google source verification
saharanpur news

deoband nagar

सहारनपुर।

एटीएस ने सहारनपुर के देवबंद से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इसके पास से फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूल रूप से म्यांमार का रहने वाला जुनेद देवबंद के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने की फिराक में था। फर्जी पासपोर्ट बनवा कर इसके इरादे क्या थे अब एटीएस और अन्य एजेंसियों के अधिकारी इसका पता लगाने के लिए पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने इसको दारुल उलूम वक्फ के पास स्थित एक बिल्डिंग से गिरफ्तार किया है।
देवबंद में पूर्व में भी कई संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फर्जी पासपोर्ट के मामले सामने आने के बाद पुलिस अब देवबंद से आने वाले सभी पासपोर्ट के आवेदनों की जांच को बेहद गंभीरता से ले रही है। बताया जाता है कि पिछले माह जुनेद पुत्र हुसैन नाम के एक युवक ने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। पुलिस जांच में इसका पता गलत पाया गया और छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि जुनैद पिछले कुछ समय से ही देवबंद में रह रहा है और दारुल उलूम वक्फ के पास स्थित एहसान बिल्डिंग में यह किराए पर रहता है। शक होने पर पुलिस ने इसकी गहनता से जांच शुरू की तो पता चला कि जुनैद मूल रूप से म्यांमार का रहने वाला है और इसने फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एटीएस ने इसे देवबंद से ही धर दबोचा। पकड़े गए जुनैद से एटीएस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने घंटों पूछताछ की है इस दौरान इन टीमों को जुनैद से क्या-क्या जानकारी मिली है फिलहाल इन सभी को गोपनीय रखा जा रहा है लेकिन सूत्रों के मुताबिक जुनेद ने जिन स्थानों से फर्जी दस्तावेज बनवाए थे और जिन-जिन लाेगाें ने इस काम में जुनैद की सहायता की थी उनके नाम सामने आ गए हैं आैर पुलिस टीम ने उन सभी नामाें की सूची तैयार कर ली है। जो-जो लोग इस के करीब हैं उन सभी की सूची तैयार कर ली गई है पुलिस अब उनकी भी जांच में जुट गई है फिलहाल जुनैद को हिरासत में ले लिया गया है।

देवबंद में यह पहला मामला नहीं
देवबंद में यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी देवबंद से संदिग्ध गिरफ्तार किए जाते रहे हैं, जिनके पास से फर्जी दस्तावेज और फर्जी पासपोर्ट तक मिल चुके हैं। पिछले दिनों मुजफ्फरनगर से भी एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था जो लंबे समय तक देवबंद में ही रहा था। इसके पास से भी पुलिस को फर्जी दस्तावेज मिले थे। मुस्लिम महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील फरहा फैज ने भी पिछले दिनों यह आरोप लगाए थे कि उन पर हुए हमले के आरोपी देवबंद में हो सकते हैं। बता दें कि फरहा फैज़ पर चलती ट्रेन में हमला किया गया था और इस हमले में वह बच गई थी। उन्होंने जीआरपी में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पिछले दिनों फराह फैज ने अपने हमले के आरोपियों के देवबंद में ही छिपे होने की आशंका भी व्यक्त की थी। सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार ने संदिग्ध काे देवबंद से हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग