2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर में डंपर ने बहू आैर ससुर काे राैंदा दाेनाें की माैत, पुलिस पर लगे ये आराेप

बहू काे दवा दिलाने ले जा रहे ससुर काे डंपर ने कुचला दाेनाें की माैत गुस्साए लाेगाें ने अंबाला हाईवे पर लगाया जाम
2 min read
Google source verification
saharanpur news

saharanpur incidant

सहारनपुर। दवा दिलाने के लिए पुत्रवधू के साथ स्कूटी पर जा रहे एक सीनियर सिटीजन काे शाहजहांपुर चेक पाेस्ट के पास अचानक पीछे हटे डंपर चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में ससुर की माैके पर ही माैत हाे गई जबकि घायल हुई पुत्र वधू ने अस्पताल में दम ताेड़ दिया। इस दुर्घटना पर लाेगाें का गुस्सा फूट पड़ा आैर गुस्साए लाेगाें ने अंबाला हाईवे जाम लगा दिया। लाेगाें का गुस्सा पुलिस पर था। इन्हाेंने आराेप लगाया कि पुलिसकर्मी ने डंपर चालक काे डंडा दिखाया था जिससे घबराकर उसने आनन-फानन में डंपर काे पीछे हटा दिया आैर इसी डंपर के पीछे स्कूटी पर बैठे ससुर आैर बहू काे संभलने का माैका नहीं मिल सका। डंपर ने इन्हे चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में ससुर के सिर में गंभीर चाेट आई आैर उसकी माैके पर ही माैत हाे गई। गंभीर रूप से घायल हुए पुत्रवधू काे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सक इसे भी नहीं बचा सके।

यह घटना सुबह करीब दस बजे की है। सहारनपुर के ताेता चाैक निवासी 62 वर्षीय साेमपाल अपनी पुत्र वधू मनीषा के साथ स्कूटी पर सवार हाेकर दवा लेने के लिए जा रहे थे। अभी ये लाेग शाहजहांपुर चेक पाेस्ट पर ही पहुंचे थे आगे चल रहा डंपर अचानक रुक गया। इस डंपर के पीछे इन्हाेंने भी ब्रेक लगा लिए। इसी दाैरान अचानक यह डंपर पीछे हटने लगा। तेजी से डंपर पीछे हटा ताे इन्हे संभलने का माैका नहीं मिला। इससे पहले कि ये संभल पाते डंपर ने इन्हे कुचल दिया। साेमपाल के ऊपर से पहिया उतर गया आैर उनकी माैके पर ही माैत हाे गई। यह देख लाेगाें ने शाेर मचाया ताे चालक ने डंपर काे राेक दिया लेकिन तब तक काफी देर हाे चुकी थी। इस घटना के बाद लाेगाें का गुस्सा स्थानीय पुलिस पर फूट पड़ा। गुस्साए लाेगाें ने आराेप लगाया कि शाहजहांपुर चेक पाेस्ट पर पुलिस वाहनाें से अवैध वसूली करती है। इस डंपर चालक से भी किसी बात काे लेकर सिपाही की बहस हाे रही थी। इसी दाैरान अचानक सिपाही ने चालक काे डंडा दिखाते हुए पीछे हटने के लिए कहा ताे हड़बड़ाकर चालक ने तुंरत डंपर काे पीछे हटा दिया आैर इसी कारण डंपर की चपेट में आने से साेामपाल आैर उनकी पुत्र वधू घायल हाे गए आैर दाेनाें की माैत हाे गई। गुस्साए लाेगाें ने करीब दाे घंटे तक इस घटना के बाद हाईवे जाम रखा। दुर्घटना के बाद से मृतकाें के परिवार में काेहराम मचा हुआ है। साेमपाल सिंचाई विभाग से रिटायर्ड बताए जा रहे हैं।

साेमवार 62 आैर मनीषा पुत्र वधू के साथ दवाई लेने के लिए जा रहे थे। डंपर चालक ने बैक गियर लगा दिया। पुलिस वाला डंडा मार रहा था। पीछे खाली डंपर जा रहा था। ताेता चाैक के रहने वाले सिंचाई वाले हैं। अंबाला राेड दस बजे से साढ़े 12 बजे तक।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग