
sakshi
सहारनपुर। Bareilly Bjp Mla श्याम प्रकाश की बेटी साक्षी के समर्थन में भीम आर्मी भी उतर आई है। bhim army Chif Chandra shakher ने इस शादी का समर्थन करते हुए कहा है कि अगर सरकार साक्षी को सुरक्षा नहीं देती तो भीम आर्मी उसकी सुरक्षा करेगी।
यह बात चंद्रशेखर ने एक टीवी चैनल में डिबेट के दौरान कही है। चंद्रशेखर ने कहा है कि अंतरजातीय विवाह होने चाहिए। अंतरजातीय विवाह ही एक ऐसा तरीका है जो समाज में जातिवाद की खाई को खत्म कर सकता है। कहा कि, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भी इसका समर्थन किया था और उन्होंने कहा था कि अंतरजातीय विवाह होने चाहिए। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का कहना है कि लड़कियों को अपना जीवनसाथी चुनने का पूरा अधिकार होना चाहिए और साक्षी के फैसले से वह बिल्कुल इत्तेफाक रखते हैं उसका समर्थन करते हैं।
यह भी कहा कि अगर इस शादी को स्वीकार नहीं किया जा रहा है तो यह सबसे बड़ा उदाहरण है कि आज भी दलितों को समाज में लोग स्वीकार नहीं कर रहे हैं। भीम आर्मी चीफ ने यह तक कह दिया कि, समाज की सोच ऐसी है ''कुछ भी बन जाओ लेकिन दलित मत बनो'' बाेले कि इसी खाई को पाटना है और भीम आर्मी की लड़ाई भी इसी को लेकर है।साक्षी काे लेकर भीम आर्मी प्रमुख ने साफ कह दिया कि अगर सरकार साक्षी काे सुरक्षा नहीं देगी ताे भीम आर्मी साक्षी की सुरक्षा करेगी।
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने अपने ट्वीटर एकाउंट से साक्षी के उस वीडियाे काे भी शेयर किया जिसमें Sakhi ने सुरक्षा की मांग की थी। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा है कि उन्होंने साक्षी को ट्वीट करके लिखा है कि अगर किसी भी तरह की सुरक्षा की आवश्यकता हो तो उन्हें लिखें वह साक्षी को सुरक्षा मुहैया कराएंगे।
Published on:
14 Jul 2019 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
