यह बात भीम आर्मी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत नौटियाल ने कही है। पत्रिका के साथ दूरभाष पर हुई बातचीत में मनजीत नौटियाल ने कहा है कि सरकार अब इस मामले में राजनीति कर रही है। यह भी कहा कि इस पूरे संशोधन के पीछे सरकार की भूमिका रही है और अब सरकार दलितों को वोट के लिए खुश करना चाहती है, लेकिन दलित समाज सरकार के बहकावे मैं आने वाला नहीं है और सरकार के इस राजनीतिक षड्यंत्र को समाज के लोग समझ चुके हैं। मनजीत नौटियाल का कहना है कि सहारनपुर में भीम आर्मी सेना के समर्थक और पदाधिकारी 2 अप्रैल की घटना के बाद से भूख हड़ताल कर रहे हैं और लगातार उनकी हड़ताल जारी है।