2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब भाजपा के इस दबंग विधायक के भार्इ के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

मुख्य पंचायत अपर मुख्य ने दी शिकायत
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Apr 2018, 10:56 AM IST

noida news

नोएडा।पिछले कुछ समय से विवादों में चले आ रहे भाजपा नेताआें में योगी के एक आेर विधायक का नाम जुड़ गया है। इस बार दबंग विधायक के भार्इ के खिलाफ किसी आैर नहीं बल्कि सरकारी अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद से मामले की जांच शुरू हाे गर्इ है। यह मुकदमा बुलंदशहर में जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी ने विधायक के भार्इ समेत व एक अन्य के खिलाफ दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें-गाड़ी हटाने के लिए कहा तो दबंगों ने महिला पत्रकार आैर उसके साथी के साथ किया यह काम

इस वजह से दर्ज किया गया मुकदमा

बुलंदशहर में जिला पंचायत द्घारा बुलंद सिटी सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि इसी निर्माण के बीच जमीन के मुख्य रास्ते पर भारतीय जनता पार्टी के जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के भार्इ सुशील कुमार सिंह ने अवैध कब्जा किया हुआ है। यहां सुशील आैर उनके मैनेजर मोहम्मद रजा द्घारा मौके पर रास्ते को अवैध तरीके से घेरकर जनरेटर साइज लोहे की की एंगल व टिन शेड से अवैध कमरे का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर जिला पंचयात के अपर मुख्य अधिकारी ने विधायक के भार्इ आैर उसके मैनेजर के खिलाफ अवैध कब्जे के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें-आधार कार्ड लिंक करने में बरतेंगे ये सावधानी तो नहीं होगा गलत इस्तेमाल

मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

वहीं अपर मुख्य अधिकारी की शिकायत पर नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने अवैध कब्जे के आरोप में जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के भार्इ आैर उनके मैनेजर मोहम्मद रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं बता दें कि विधायक के भार्इ सुशील कुमार सिंह बुलंदशहर जिले में रहते है।वहीं उनका एक भार्इ विरेंद्र सिंह ठाकुर गौतमबुद्घ नगर जिले के रबूपुरा में नगर पंचायत अध्यक्ष है।