4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CAA के विरोध में पुलिस को चकमा देकर जामा मस्जिद पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर हिरासत में

Highlights - भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने जामा मस्जिद से जंतर- मंतर तक मार्च निकालने का किया था ऐलान - पुलिस को चकमा देकर जामा मस्जिद पहुंचे चंद्रशेखर - दिल्ली पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद लिया हिरासत में

2 min read
Google source verification
chandrashekhar.jpg

सहारनपुर. नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) और भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध को लेकर दिल्ली समेत पूरे उत्तर प्रदेश में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। वहीं दिल्ली में मार्च निकालने की घोषणा के बाद पुलिसकर्मियों को चकमा देकर जामा मस्जिद पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर (Bhim army Chief Chandrashekhar) को हिरासत में ले लिया गया है। वह नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ दिल्ली में शुक्रवार शाम हुए प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- नमाज के बाद CAA-NRC के विरोध में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने जलाई गाडिय़ां, इंटरनेट करना पड़ा बंद- देखें वीडियाे

बता दें कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने गुरुवार को दिल्ली स्थित जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक मार्च निकालने का ऐलान किया था। इस घोषणा को देखते हुए दिल्ली पुलिस पुलिस पहले से ही अलर्ट थी कि प्रदर्शन से पहले ही चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया जाएगा। लेकिन, इसके बावजूद चंद्रशेखर पुलिस को चकमा देकर जामा मस्जिद (Jama Masjid) पहुंच गए। इस दौरान वह जामा मस्जिद में प्रदर्शनकारियों के साथ नजर आए। वहीं, पुलिस घंटाें तक उन्हें इधर-उधर तलाशती रही। चंद्रशेखर ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी। इस दौरान शाही इमाम ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद हमारे मेहमान हैं। हालांकि बाद में पुलिस ने चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लेने से पहले किया ट्वीट

दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली गेट से गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को पुलिस रिहा कर दे तो मैं अपनी गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हूं। साथियों संघर्ष करते रहो और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहो जय भीम, जय संविधान।

यह भी पढ़ें- स्‍कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद, 30‍ दिसंबर तक परीक्षाएं स्‍थगित, जानिए UPTET परीक्षा के बारे में