परीक्षा स्थगित
वहीं, सीसीएसयू की 30 दिसंबर तक की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। नया शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। इससे पहले भी विश्वविद्यालय ने 19 और 20 दिसंबर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। जानकारी के अनुसार, विंटर ब्रेक (Winter Break) के कारण 26 दिसंबर से 1 जनवरी (January) तक कोई शिक्षण कार्य नहीं होगा। यूनिवर्सिटी कैंपस में 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक शिक्षण कार्य नहीं होगा। कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा का कहना है कि सर्दी की वजह से 21 दिसंबर को यूनिवर्सिटी कैंपस और उससे संबध कॉलेज बंद रहेंगे।