मेरठ। जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA) के खिलाफ हो रही हिंसा की चपेट में मेरठ भी आ गया। मेरठ (Voilence in Meerut) के संवेदनशील इलाके भूमिया के पुल पर डीएम और एसएसपी को भीड़ ने घेरकर पथराव कर दिया। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज और फायरिंग करनी पड़ी। वहीं उग्र भीड़ ने कई वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। उग्र भीड़ ने एक बस को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस और उग्र भीड़ के बीच फायरिंग हुई। जिसमें करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। इसमें एक आरएएफ के जवान वी.डी शुक्ला को भी पैर में गोली है, जबकि दो और जवानों घायल हुआ हैं। इसके अलावा कुछ प्रदर्शनकारियों की मौत की भी सूचना है। जिनमें एक मुजफ्फरनगर और एक दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं मेरठ के एक इलाकेे में कई पुलिसकर्मियों के बंधक बनाए जाने की भी सूचना है।