दरअसल, कोतवाली क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद पर भारी संख्या में लोग जुमे की नमाज के लिए जुटे। इस दौरान यहां लोगों ने नारेबाजी की। पुलिस के रोकने पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने जमकर पुलिस पर पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर लाठी चार्ज किया। वहीं सूचना मिलने पर डीएम-एसएसपी भी मौके पर पहुंचे।