14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: सहारनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर सर्राफ से की लूट-देखें वीडियो

बदमाशों ने कार को ओवरटेक करके रुकवा लिया और फिल्मी अंदाज में कार के अगले शीशे में फायर झोंक दिया। इस हमले से घबराए सर्राफ ने कार रोक दी।

2 min read
Google source verification
Shoot out victim

सहारनपुर। साल के पहले दिन ही सहारनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ को गोली मारकर उससे 1.90 लाख कैश और 50 ग्राम सोना लूट लिया। दुस्साहसिक ढंग से वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए और घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल सर्राफ को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद सर्राफ की हालत में सुधार है। घटना के बाद से एक बार फिर सहारनपुर के सर्राफों में दहशत का माहौल है।

टपरी स्टेशन के पास दिया गया वारदात को अंजाम
बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक ढंग से इस वारदात को टपरी रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर हिंडन नदी के पुल के पास अंजाम दिया है। झबरेड़ा निवासी पंकज वर्मा आल्टो कार से सहारनपुर आ रहे थे। इसी दौरान टपरी और सहारनपुर के बीच बदमाशों ने हिंडन नदी के पुल से थोड़ा आगे इनकी कार को ओवरटेक करके रुकवा लिया और फिल्मी अंदाज में कार के अगले शीशे में फायर झोंक दिया। इस हमले से घबराए सर्राफ ने कार रोक दी। अगले ही पल बदमाशों ने हथियारों के बल पर सर्राफ पंकज वर्मा से सोना और कैश लूट लिया। घटना की सूचना पर तुरंत पत्रिका की टीम मौके पर पहुंची। खबर में संबंधित वीडियो पुलिस के पहुंचने से पहले टीम पत्रिका के द्वारा बनाया गया।

पुलिस के पहुंचने से पहले पहुंची पत्रिका.कॉम की टीम

लूट के विरोध पर मारी गोली
बैग छीनते वक्त जब पंकज वर्मा ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने सर्राफ को गोली मार दी और इस तरह घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश सिटी की ओर फरार हो गए। इस वारदात के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची डायल 100 टीम ने घायल सर्राफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सीओ और एसपी सिटी समेत अन्य पुलिस अफसरों ने सर्राफ से घटना के बारे में जानकारी ली और पूरे शहर में नाकाबंदी कराई गई, लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी हाथ नहीं लग सकी और बदमाश फरार हो गए।

तो पहले से की गई थी रेकी
जिस तरह से बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है उससे यही आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को पंकज वर्मा के सहारनपुर पहुंचने की पूरी जानकारी थी और पहले से ही वह रेकी कर रहे थे। दरअसल पंकज वर्मा प्रत्येक सोमवार को झबरेड़ा से सहारनपुर आते थे और बदमाशों को इसकी पूरी जानकारी थी। आज हर सप्ताह की तरह वह कैश और सोना लेकर ऑल्टो कार से सहारनपुर आ रहे थे। मौका पाते ही बदमाशों ने हिंडन नदी का पुल उतरते ही इस वारदात को अंजाम दे डाला।