15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका स्पेशल: 2017 ये लूट और डकैती बनी पुलिस के लिए चुनौती

दिन दहाड़े डॉक्टर परिवार को बनाकर हुई थी लूट, पांच महीने पहले भी हुई लूट का नहीं हो सका खुलासा

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Dec 29, 2017

agra police, Mobster, Dacoity, Robbery, police station lohamandi, lohamandi police, Dacoity at jaipur house, jaipur house, Armed robbers, Armed Mobster, Armed robbers hold doctor's family hostage,  businessman's family, breaking news, crime news, crime news agra, up police

आगरा। लूट की वारदातें अब आम होती जा रही है। पुलिस साल 2017 में हुई डकैती की वारदातों का खुलासा नहीं कर सकी है। बीते दिन जयपुर हाउस में हुई डकैती में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसमें बदमाशों के चेहरे स्पष्ट देखे जा सकते हैं। लेकिन, पुलिस अभी भी खाली हाथ है। इसी कॉलोनी में पिछले छह महीने में ये दूसरी डकैती है। छह महीने पहले गजानन नगर में डॉक्टर माधव गोयल के यहां बदमाशों ने धावा बोलकर डकैती डाली थी। दोनों जगह डकैती डालने वाले बदमाशों की उम्र और घटना का समय लगभग एक ही है।

तीन बदमाशों के फिंगर प्रिंट मिले
जयपुर हाउस की गिनती शहर की पॉश कॉलोनी में होती है। यहां शहर की क्रीमी लेयर रहती है। डॉक्टर आशीष मित्तल और उनका परिवार दहशत में हैं। फोरेंसिंक टीम को यहां अलमारी से तीन बदमाशों के फिंगर प्रिंट मिले हैं। पुलिस लूट और पहले पकड़े गए अपराधियों से उनका मिलान कराने में जुटी है। लेकिन, अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

2017 में हुई बड़ी वारदातें
साल 2017 पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना है। इस साल 24 फरवरी 2017 को डौकी वाले बाबा मुंशीदास के आश्रम में हत्या हुई।
19 मार्च को कमला नगर में सरार्फ रामकुमार अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पांच अप्रैल को सिपाही अजय यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 अप्रैल को सदर के महादेव नगर में सरार्फ अनिल कुमार वर्मा की दुकान पर दिनदहाड़े डाका पड़ा। पुलिस इस डाका का खुलासा नहीं कर सकी। 15 मई को रुनकता में सरार्फ दिनेश अग्रवाल की गोली मारकर एक किलो सोना लूटा और हत्या कर दी गई। कालिंदी बिहार में प्रॉपर्टी डीलर सुनील यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डौकी में भाजपा नेता नाथूराम की हत्या के बाद भीड़ ने हत्या के आरोपी को पुलिस अभिरक्षा से खींचकर मार डाला। बोदला पुलिस चौकी के पास ट्रांसपोर्टर मदन गोपाल शर्मा के यहां दिन दहाड़े डाला पड़ा था। एत्मादपुर हाईव पर बल्केश्वर निवासी सरार्फ संजय अग्रवाल के मुनीम से 80 किलो चांदी लूटी। 30 जुलाई को लोहामंडी में गजानन नगर में डॉक्टर बेनी माधव के घर पर दिन दहाड़े डाका पड़ा। पुलिस इसका खुलासा नहीं कर सकी। बिचपुरी के डाक घर में 18 अगस्त को दिनदहाड़े डाका पड़ा। इसके बाद 3 सितम्बर को बिचपुरी में दूसरी बार डाका पड़ा। 16 सितम्बर को मेयर नवीन जैन के कर्मचारी को बाईपास के निकट नौ लाख रुपये की लूट हुई।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग