
देवबंद. जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री शशि त्यागी की विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के आवास पर आत्मदाह की चेतावनी के बाद भाजपा समेत जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। भाजपा नेत्री शशि त्यागी आत्मदाह करने के लिए भाजपा नेताओं व पुलिस को चकमा देकर विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के कार्यालय व निवास पर जा पहुंची हैं। वहीं जैसे ही भाजपा नेताओं व पुलिस प्रशासन को पता चला कि भाजपा नेत्री अपने निवास पर नहीं है तो भगदड़ मच गई। इसकी सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस प्रशासन व भाजपा नेता विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के निवास पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री शशि त्यागी तेल छिड़कर भाजपा विधायक के निवास पर पहुंची। यह देखते ही पुलिस प्रशासन ने मौके से शशि त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आत्मदाह करने के दौरान शशि त्यागी की हालत बिगड़ गई थी। जहां से भाजपा नेत्री को गिरफ्तार कर देवबंद सीएचसी में लाया गया। फिलहाल शशि त्यागी का सीएचसी देवबंद में उपचार चल रहा है।
ये है पूरा मामला
यहां बता दें कि शशि त्यागी ने प्रेसवार्ता के दौरान शुक्रवार को कहा था कि विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह ने उनके पिता और चाचा के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराए हैं। अब उनके अन्य रिश्तेदारों को भी फर्जी केस में फंसाया जा रहा है। इससे वह परेशान हैं। इसलिए वह शनिवार को भाजपा विधायक के निवास पर आत्मदाह करेंगी। शनिवार सुबह उन्हें मनाने के लिए भाजपा के बड़े नेता आैर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन शशि त्यागी किसी तरह सभी को चकमा देकर विधायक के घर पहुंच गर्इं। जहां तेल छिड़कर आत्मदाह करने लगीं। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें आत्मदाह से रोक लिया। फिलहाल उनकी तबीयत खराब है। उन्हें उपचार के लिए देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बड़ा फैसलाः आजम खान के इस परिजन के खिलाफ वापस होगा मुकदमा
Updated on:
21 Sept 2019 05:20 pm
Published on:
21 Sept 2019 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
