1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम के मंच से खड़े होकर बोली यह महिला नेता, ‘पाकिस्तान में दिवाली मनवानी है तो’…

इस भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने के दौरान बोली ये नेता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 22 May 2018, 7:01 PM IST

saharanpur news

सीएम के मंच से खड़े होकर बोली यह महिला नेता पाकिस्तान में दिवाली मनवानी है तो...

सहारनपुर।गोरखपुर और फूलपुर चुनाव हारने के बाद भाजपा अब किसी भी कीमत पर कैराना सीट को गवाना नहीं चाहती। इसके चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार करीब 1 बजे अपने हेलीकॉप्टर से सहारनपुर के गंगोह विधानसभा क्षेत्र में कस्बा अंबेहटा पीर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान मंच से भाजपा की राज्यसभा सांसद ने विपक्ष की प्रत्याशी पर जमकर जुबानी हमला बोला। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने यहां मुस्लिम को लेकर भी भड़काऊ बयान बाजी की।

यह भी पढ़ें-अगर इस सीट पर भाजपा की हुर्इ जीत तो जश्न मनाने पहुंचेंगे सीएम योगी

योगी के मंच से बोला जुबानी हमला

भाजपा की राज्यसभा सांसद कांता कर्दम मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर पहुंची थी। वह योगी के आने से पहले लोगों को कैरान उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को वोट देने की अपील कर रही थी। इसी दौरान कांता कर्दम ने कहा कि विपक्ष दल पर जुबानी हमला बोलना शुरू कर दिया। कांता कर्दम ने कहा कि अगर आप अपना वोट देकर भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को जीताएंगे तो कैराना में दिवाली मानेगी। वहीं अगर आप गठबंधन की प्रत्याशी को वोट देकर जिताएंगे तो यह दिवाली यहां नहीं बल्कि पाकिस्तान में मनेगी। वह इस पर ही नहीं रूकी। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के प्रत्याशी का नाम लेते हुए। जमकर जुबानी हमला बोला।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: जानिए, प्रधानमंत्री कब रखेंगे देश के इस सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नींव

कुछ इस लिहाज में लोगों से की अपील

राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि मैं दलित की बेटी हूं। भाजपा ने मुझे यहां बैठाया। इस से आप समझ सकते है कि यहां किसका कितना समान है। इतना नहीं इस दौरान उन्होंने भड़काऊ बयान बाजी भी की। साथ ही जन सभा में मौजूद लोगों से मृगांका सिंह को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सीट है। इसे दोबारा आप लोगों को अपने लिए जीताना है।