23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / यूपी निकाय चुनाव: यहां तो निर्दलीय प्रत्याशी से भी नीचे चला गया भाजपा का ग्राफ

यूपी निकाय चुनाव: यहां तो निर्दलीय प्रत्याशी से भी नीचे चला गया भाजपा का ग्राफ

नगर पंचायत अंबेहटा पीर पर कांग्रेस का कब्जा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Dec 2017, 9:08 AM IST

यूपी निकाय चुनाव

यूपी निकाय चुनाव

सहारनपुर. मेयर सीट पर सहारनपुर में भले ही भाजपा की जीत हुई हो, लेकिन सहारनपुर जिले की अंबेहटा पीर नगर पंचायत ऐसी है जहां भाजपा प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी से भी पीछे रह गए और यहां भाजपा को निर्दलीय प्रत्याशियों से भी कम वोट मिले। इस सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी गुलशन ने अपनी जीत दर्ज की है।

नगर पंचायत अंबेहटा पीर के अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित थी और यहां कुल मतदाता 12215 थे। इनमें से महज 9072 मतदाताओं ने ही अपने मतदान का प्रयोग किया और इनमें से भी 457 ऐसे मतदाता थे, जो ठीक से वोट नहीं कर पाए और इनकी 457 वोटों को निरस्त कर दिया गया। इस तरह यहां कुल 8615 वोट ही मान्य हुई। इन कुल 8615 वोट से 2151 वोट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हाथ के पंजे के चुनाव चिन्ह पर यहां से चुनाव लड़ रही प्रत्याशी गुल सेना को जीत मिली है और इस तरह बुलाना मदनी मोहम्मद इनाम मे नगर पंचायत अंबेहटा पीर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।

यहां बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी इरानी पत्नी पवन कुमार 1997 वोटो के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रेशमा पत्नी नईमुल हक 1975 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं और निर्दलीय प्रत्याशी सपना रोहिल्ला पत्नी अजय सिंह यहां 1028 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी खुशनसीब पत्नी शहजाद आलम को भी यहां 901 वोट मिले हैं और निर्दलीय प्रत्याशी सायरा पत्नी इकबाल को यहां पर 227 वोट मिले हैं। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद शर्म की बात है कि उनकी प्रत्याशी बबीता पत्नी महावीर को यहां केवल 80 वोट ही मिल पाए हैं। यानी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बबीता से यहां राष्ट्र लोकदल और दो निर्दलीय प्रत्याशियों को अधिक वोट मिले हैं और भारतीय जनता पार्टी इन से भी कम वोट ले पाई है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बबीता को कुल मतदान का 1.02 प्रतिशत वोट ही यहां पड़ा है। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी रजिया सुल्तान पत्नी मोहम्मद रिजवान को निर्दलीय प्रत्याशी रमेश देवी पत्नी श्याम सिंह को 58, निर्दलीय प्रत्याशी कुलसुम वहीद अहमद को दो और निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला देवी को एक भी वोट नहीं मिली।