7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: CM Yogi से पहले Saharanpur पहुंचीं Mayawati

Highlights Gangoh Upchunav के लिए 21 अक्‍टूबर को होगा मतदान 18 अक्‍टूबर को पहुंचेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ नानौता में करीब 50 मिनट तक करेंगे जनसभा को संबोधित

less than 1 minute read
Google source verification
mayawati.jpg

सहारनपुर। गंगोह उपचुनाव (Gangoh Upchunav) के लिए 21 अक्‍टूबर (October) को मतदान होगा। इसके लिए सभी दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। इस वजह से उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्‍मंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) 18 अक्टूबर (शुक्रवार) काे सहारनपुर (Saharanpur) पहुंचेंगे। वह नानौता में करीब 50 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से पहले बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती (Mayawati) सहारनपुर पहुंचीं।

यह भी पढ़ें:Big Breaking: 30 नवंबर तक सभी सरकारी कर्मियाें व अधिकारियों की छुट्टि‍यां हुईं कैंसल

पिछले विधानसभा चुनाव में जीती थी भाजपा

दरअसल, गंगोह सीट पर 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) के प्रदीप चौधरी ने जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में उन्‍होंने कैराना (Kairana) से भाजपा के टिकट पर बाजी मारी। इसके बाद गंगोह सीट खाली हो गई थी। यहां पर अब 21 अक्‍टूबर को मतदान होगा। भाजपा ने यहां से कीरत सिंह को टिकट दिया है जबक‍ि बसपा ने इरशाद चौधरी को मौका दिया है।

यह भी पढ़ें:Video: BSP नेता की पत्‍नी ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से की यह मांग

केवल 5 मिनट रुकीं सहारनपुर में

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भाजपा उम्‍मीदवार कीरत सिंह के समर्थन में जनसभा में करने के लिए 18 अक्‍टूबर को सहारनपुर आ रहे हैं। उनसे पहले मायावती बुधवार को सहारनपुर पहुंचीं। वह हरियाणा में होने वाली चुनावी रैली में जा रही थी। इसेक लिए उनका हेलीकॉप्‍टर दोपहर में 12.05 बजे सरसावा एयरबेस स्टेशन पर उतरा। यहां से उन्‍होंने 12.10 बजे हरियाणा के लिए उड़ान भरी। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान मायावती ने किसी से भी मुलाकात नहीं की।