7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार की कीमत 3.5 लाख पानी भरने से आई खराबी का वर्कशॉप में बिल बना 8 लाख, जानिए अब क्या करने जा रहा कार मालिक

सहारनपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की कार पानी भरने से खराब हाे गई। वर्तमान में कार की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। वर्कशॉप में इस कार को ठीक करने का बिल करीब आठ लाख रुपये बना है।

2 min read
Google source verification
car.jpg

honda city car

सहारनपुर ( Saharanpur ) जिस कार की कीमत इंश्योरेंश कंपनी के मुताबिक करीब तीन लाख रुपये है उसमें पानी भरने से आई खराबी काे ठीक कराने के लिए वर्कशॉप ने आठ लाख रुपये का बिल बना दिया। वर्कशॉप के इस बिल काे देखकर कार मालिक भी हैरान रह गए। दरअसल उन्हे मालूम ही नहीं था कि उनकी जिस कार की कीमत इंश्योरेंश कंपनी की नजरों में तीन लाख रुपये है उसमें कितने कीमती पार्ट्स लगे हुए हैं। अब कार मालिक ने इंश्योरेंश कंपनी ( insurance ) का दरवाजा खटखटाया है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी आज उज्जवला-2.0 योजना का करेंगे आगाज, महोबा में पेट्रोलियम मंत्री के साथ मौजूद रहेंगे सीएम योगी

सहारनपुर की सुंदर विहार कालोनी के रहने वाले मनोज नारंग ने बताया कि वह पीजीआई चंडीगढ़ से सहारनपुर लौट रहे थे। एक दुर्घटना में उनकी ( honda city ) कार हाइवे किनारे गड्ढे में उतर गई। कार में वह अपने बेटे के साथ सफर कर रहे थे। उन दोनों काे तो काेई चोट नहीं आई लेकिन कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पूरी कार में पानी भर गया। रात में ही क्रेन के माध्यम से कार काे बाहर निकाला गया और टो करके वर्कशॉप तक लाया गया।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी आज उज्जवला-2.0 योजना का करेंगे आगाज; सीएम योगी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

अगले दिन जब मनोज वर्कशॉप पहुंचे ताे हैरान रह गए। दरअसल वह यह जानने के लिए वर्कशॉप पहुंचे थे जिस कार ने उन्हे और उनके बेटे काे एक खरोच तक नहीं आने दी उसमें आई खराबी काे ठीक कराने में कितना समय और पैसा लगेगा। वर्कशॉप ने जो अनुमानित बिल बनाया उसे जानकर खुद मनोज भी दंर रह गए। दरअसल वर्कशॉप का अनुमानित बिल आठ लाख रुपये था। इस बात से भी इंकार नहीं किया गया कि यह बिल दस लाख तक भी जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Chandauli: मंदबुद्घि युवक को रस्सी बांधकर पीट-पीटकर हत्या, किसी पर भी कर देता था कुल्हाड़ी से हमला

वर्कशॉप के इस बिल के बारे में जानने के बाद जब मनाेज ने अपनी कार का इंश्योरेंश चेक किया ताे पता चला कि इंश्योरेंश कंपनी के अनसुार उनकी कार की वर्तमान कीमत ( car insurance ) 3.5 लाख रुपये ही है। ऐसे में वर्कशॉप का बिल देखकर मनोज दंग रह गए। अब उन्हाेंने इंश्योरेंश कंपनी का दरवाजा खटखटाया है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इस तरह के मामलों में इंश्योरेंश कंपनी भी कार काे ठीक करवाने के लिए हाथ खड़े कर देती है। अधिकांश मामलों में इंश्योरेंश कंपनी मालिक काे टोटल लोस यानि कार की पूरी कीमत दे देती है।

यह भी पढ़ें: Flood in Ganga: खेतों और गांव में घुसा गंगा का पानी, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी,पलायन की तैयारी में ग्रामीण

यह भी पढ़ें: देवबंद के गांव मानकी की मस्जिद में 58 फीट ऊंचा तिरंगा फहराएंगे भाजपा विधायक ! खड़ा हुआ टॉवर