6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखें वीडियो: हैंड ग्रेनेड फटने से सिपाही घायल

हैंड ग्रेनेड को चलाने की प्रैक्टिस कर रहा था सिपाही  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 23 Feb 2018, 6:34 PM IST

saharanpur

सहारनपुर। बलवा ड्रिल के दौरान एक सिपाही के हाथ में हैंड ग्रेनेड फट गया और इससे सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि सिपाही को ज्यादा चोट नहीं आई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सिपाही के घायल होने की सूचना पर एसपी देहात विद्यासागर मिश्र अस्पताल पहुंचे और सिपाही का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने यह भी पता लगाने का प्रयास किया कि आखिर यह हैंड ग्रेनेड हाथ में कैसे फट गया। प्राथमिक पूछताछ में सिपाही की लापरवाही का मामला पुलिस के अफसर बता रहे है। हालांकि यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ग्रेनेड में कोई तकनीकी खराबी तो नहीं थी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ेंं: बसपा के वेस्ट यूपी प्रभारी ने दिया 16 नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद

जनता रोड पर चल रहा था मोक ड्रिल

पुलिसकर्मियों को ट्रेंड करने के लिए पिछले दिनों सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार ने बलवे के अभ्यास के निर्देश दिए थे और सभी थानों को यह कहा गया था कि वह अपने अपने थाने के समस्त स्टाफ को मॉक ड्रिल कराएंगे। ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों को किसी भी तरह के हालातों का सामना करने में परेशानी ना हो। इन्हीं निर्देशों के पालन में इन दिनों पुलिसकर्मियों को मॉक ड्रिल यानी अभ्यास कराया जा रहा है। शुक्रवार को जनता रोड पर माही पुरा के मैदान में यह मॉकटेल चल रहा था और यहां पर पुलिसकर्मियों को बलवा निरोधक अस्त्र और शस्त्र की प्रैक्टिस कराई जा रही थी। इसी दौरान सिपाही विनोद कुमार जब हैंडग्रेनेड ऑपरेट करने लगे तो अचानक गिरने उनके हाथ में फट गया जिससे वह घायल हो गए। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई और घायल सिपाही विनोद को आनन-फानन में सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी।

यह भी पढ़ें: आंख मारने वाला प्रिया प्रकाश वारियर के वायरल वीडियो पर अभिभावकों ने जताई आपत्ति, कहा- स्कूलों में तुंरत बैन हो

हाथ में लगा है बारूद

जिला अस्पताल में तैनात सीएमओ ने पूछने पर बताया कि सिपाही के हाथ में बारूद लगा है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी तरह के खतरे की कोई बात नहीं है। मामूली घाव है जिस पर दवा लगा दी गई है। साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को छुट्टी दे दी गई है।