6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SSP के बंगले पर कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया, सरकारी राइफल से ली जान

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को 37 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल अमित कुमार ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना एसएसपी बंगले की है, जहां वह ड्यूटी पर तैनात था।

less than 1 minute read
Google source verification
saharanpur news

अन्य पुलिसकर्मी गोली की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे और घायल हालत में अमित को अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित के साथियों ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

डिप्रेशन में चल रहा था अमित

सहारनपुर में एसएसपी के बंगले पर तैनात सिपाही ने शुक्रवार को डयूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि एसएसपी बंगले पर तैनात सिपाही अमित कुमार ने डयूटी के दौरान सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की। साल 2010 में उसकी पुलिस में भर्ती हुई थी। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक कारणों से डिप्रेशन में चल रहा था।

यह भी पढ़ें: बदमाशों के हमले में घायल अधिवक्ता अखिलेश की मौत, एसएसपी ऑफिस के सामने चक्काजाम

लोगों की मानें तो वह पारिवारिक तनाव और आर्थिक समस्याओं के कारण डिप्रेशन में था। बताया जा रहा है कि वह ऑनलाइन गेमिंग का भी शौकीन था और इस आदत के चलते उस पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था। कर्ज देने वाले लगातार पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे जिससे अमित मानसिक रूप से बेहद परेशान था।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। अमित का परिवार मेरठ में रहता है और परिजन सहारनपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने कहा है कि घटना के हर पहलू की जांच की जाएगी ताकि सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।