18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना का डर: सहारनपुर मण्डल में 81 विदेशियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज

Highlights सहारनपुर मुजफ्फरनगर और शामली में पुलिस ने 81 विदेशियों के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की है। सहारनपुर में 6 रिपाेर्ट दर्ज हुई हैं जबकि मुजफ्फरनगर और शामली में एक-एक रिपाेर्ट दर्ज हुई है
2 min read
Google source verification
jaipur police

police

सहारनपुर। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली पुलिस ने विदेश से आए 81 जमातियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें 6 मुकदमें सहारनपुर में दर्ज हुए हैं जबकि एक-एक मुकदमा मुजफ्फरनगर और शामली में दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें: काम से घर गए किसान के खेत में हुआ कुछ ऐसा, देखते ही देखते हो गया 'बर्बाद'

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल के अनुसार शासन ने जो निर्देश दिए हैं उनके अनुक्रम में सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर शामली और सहारनपुर जिले में कितने लोग विदेश से आए हैं, यह जानकारी निकलवाई गई थी। शामली एसपी समेत मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर एसएसपी को इनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए थे। इनके खिलाफ पासपोर्ट के नियमों का अनुपालन नहीं करने और अपनी सूचना को छिपाने के आरोपों में कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: नेपाली शख्स पाया गया कोरोना पॉजिटिव, तब्लीगी जमात में हुआ था शामिल

डीआईजी ने बताया कि, इसी क्रम में तीनों जिलों में कुल 81 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ये सभी जमाती हैं जिन्हाेंने वीजे की शर्तों का भी उल्लंघन किया है। इसी क्रम में सहारनपुर में 6 मुकदमे दर्ज हुए हैं। मुजफ्फरनगर में एक और शामली में भी एक मुकदमा दर्ज हुआ है। डीआईजी ने यह भी बताया कि सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से इन सभी को क्वारेंटाइन किया गया है। इन सभी को सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Lockdown में कोई व्यक्ति भूखा न रहे, इसके लिए यहां शुरू की गई इतनी बड़ी रसोई

इसके साथ ही इन सभी के नमूनें भी जांच रिपाेर्ट के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुछ की रिपाेर्ट आ चुकी हैं जबकि अधिकांश की रिपाेर्ट आना शेष है। अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग काे इनकी रिपाेर्ट का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: Lockdown में वाहनों को लेकर जारी हुआ बड़ा निर्देश, इतने से अधिक बैठने पर होगी सीज की कार्रवाई