18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Baghpat: नेपाली शख्स पाया गया कोरोना पॉजिटिव, तब्लीगी जमात में हुआ था शामिल

Highlights . जनपद में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव. तब्लीगी जमात में शामिल हुए था शख्स. पुलिस ने कराया क्वारंटाइन  
less than 1 minute read
Google source verification
tabligi.png

बागपत। जनपद में एक और मरीज मिलने के बाद संख्या दो हो गई है। जिलाधिकारी बागपत शकुंतला गौतम ने इसकी पुष्टि की है। स्वास्थ्थ विभाग व पुलिस की टीम ने खेकडा की एक मस्जिद से निकालकर बालैनी स्थित एक डिग्री कॉलेज में क्वारंटाइन कराया है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: 300 रुपये में जान जोखिम में डालकर बॉर्डर पार कर रहे हैं लोग

बता दें कि दिल्ली की निाजामुद्वीन मरकज में जमातियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद से धरपकड की जा रही है। जिसके चलते जनपद में 250 जमातियों को क्वारंटाइन किया गया है। खेकडा से पकड़े गए 28 नेपाली तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। इनमें एक जमाती को कोरोना की पुष्टि है। इसमें सात लोगों को बुखार की पुष्टि हुई है। दो दिन पहले ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। अब एक जमाती और कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रशासन भी सभी जमातियों पर विशेष नजर बनाए हुए है।

इससे पहले कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव में एक मरीज पाया गया था। अब खेकडा में एक और मरीज मिलने के बाद बागपत में कोरोना मरीजों की संख्या दो हो गयी है। जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि एक कोरोना पोजेटीव शख्स मिलने के बाद उसको खेकडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अभी 6 नेपाली जमाती की रिपोर्ट और आनी बाकी है।

यह भी पढ़ें: coronavirus गरीबों व असाहय को राशन बांटने के लिए करना होगा अब यह काम, अधिकारियों ने लिया निर्णय