18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: Ground Report 300 रुपये में जान जोखिम में डालकर बॉर्डर पार कर रहे हैं लोग

Highlights . कोरोना वायरस को लेकर के किया हुआ है लॉकडाउन . उसके बाद भी यमुना के जरिये लोग पार कर रहे हैं बॉर्डर . पुलिस और प्रशासन बॉर्डर पर हैं मुस्तैद  
2 min read
Google source verification
yamuna.png

शामली। देशभर में कोरोना वायरस को लेकर के लॉकडाउन जारी है। इस लॉकडाउन के बीच शामली में यूपी-हरियाणा बॉर्डर को पार करने के लिए दूसरे जिले के लोग अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ने बॉर्डर की सीमा को पूरी तरह सील कर दिया है। तीन सौ रुपये देकर यमुना नदी के रास्ते टयूब के जरिये बॉर्डर पार कर रहे है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: गरीबों व असाहय को राशन बांटने के लिए करना होगा अब यह काम, अधिकारियों ने लिया निर्णय


यह भी पढ़ें: Corona virus: Lockdown में राशन पर डीलर डाल रहा डाका, एसडीएम ने दिए एफआईआर के निर्देश

महामारी बन चुके कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिन का लाॅकडाउन किया हुआ है। लाॅकडाउन के बीच लोगों का पलायन जारी है। लॉकडाउन के बाद दूसरे जिले व राज्यों के रहने वाले लोग लगातार पलायन कर रहे हैं। लोग आए दिन यूपी-हरियाणा बॉर्डर से बिना डॉक्टरों की जांच कराए ही घर लौट रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक तरफ जहां मजदूर और अन्य लोगों के लिए केंद्र सरकार ने शेल्टर होम बनाकर हर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हुए हैं।

वहीं, उसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि बॉर्डर पुलिस का कड़ा पहरा है। यमुना किनारे के गांव के कुछ युवक ट्यूब के जरिए बॉर्डर पार कर रहे है। बॉर्डर पार कराने के लिए यमुना में नाव चलाने वाले अपनी चांदी काट रहे हैं।

300 रुपये प्रति व्यक्ति लेकर यमुना पार करा रहे है। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि बॉर्डर पार कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, यूपी—हरियाणा बॉर्डर होने की वजह से एक—दूसरे राज्य में काफी लोग रहते है। साथ ही मजदूरी, नौकरीपेशा करने के लिए आते है। लॉकडाउन के बीच एक—दूसरे राज्यों के बीच में लोग फंस गए हैं। वहीं, लॉकडाउन की वजह से पुलिस ने भी बॉर्डर सील कर दिए है। ताकि, कोई दूसरे राज्यों में न जा सके।

उसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। लोग जान जोखिम में डालकर यमुना नदी के सहारे यूपी और हरियाणा में आ जा रहे हैं। बॉर्डर पार करने वालों को देखते हुए यमुना नदी में नाव चलाने वाले भी चांदी काट रहे हैं। ये भी कई-कई गुना किराया वसूल रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग