18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona virus: Lockdown में राशन पर डीलर डाल रहा डाका, एसडीएम ने दिए एफआईआर के निर्देश

Highlights . नगर कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग स्थित राशन डीलर पर लगा आरोप . लोगों को राशन न देकर कालाबाजारी का लगाया आरोप  
less than 1 minute read
Google source verification
rasan.jpeg

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग में स्थित एक राशन डीलर पर गरीबो के निवाले पर डाका डालने का आरोप लगा है। आरोप है कि राशन डीलर ग्राहकों से राशन देने से पहले ही अंगूठा लगवाकर साइन रखा लेता है। उसके बाद राशन के लिए चककर कटवाता है।

राशन की दुकान पर पहुंची भीड़ का आरोप है कि राशन डीलर ने आज भी ग्राहकों से ये कहकर की दुकान पर भीड़ ज्यादा है। अंगूठा लगाकर साइन कर दो और कुछ देर बाद आपको राशन दे दिया जाएगा। लेकिन उसके बाद काफी तक डीलर ने ग्राहकों को राशन नही दिया। जिससे बाद ग्राहकों का गुस्सा फूट गया और ग्राहकों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले की जांच में जुट गई। वहीं, सदर एसडीएम सत्य प्रकाश से मीडिया कर्मियों ने बात की तो एसडीएम ने जांच कर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।