11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह जल्दी उठकर करने लग जाती है घर का काम, बहू की इस आदत से सास परेशान

अभी तक आपने सास को बहू की ये बुराई करते हुए सुना होगा कि आलसी है, काम नहीं करती लेकिन ये मामला बिल्कुल अलग है। यहां सास ने शिकायत की है कि बहू सुबह जल्दी जग जाती है। इससे सास की सुबह की नींद खराब हो जाती है।

2 min read
Google source verification
sas_bahu.jpg

प्रतीकात्मक फोटो

सहारनपुर महिला थाने में एक ऐसा मामला पहुंचा है जिसे जानकर पूरा थाना हैरान है। यहां 55 वर्षीय एक महिला ने अपनी बहू की शिकायत की है। जब नई-नवेली बहू की शिकायत लेकर सास थाने पहुंची तो पुलिस को लगा कि यह भी दहेज का या फिर बहू के व्यवहार की शिकायत का मामला होगा, लेकिन शिकायती पत्र पढ़कर खुद महिला थाना प्रभारी भी हैरान रह गई। सास ने शिकायत की थी कि बहू सुबह जल्दी उठ जाती है, नहा लेती है और पूजा करने के बाद घर का काम शुरू कर देती है। इससे उनकी सुबह की सारी नींद खराब हो जाती है।

पहली बार पहुंचा ऐसा मामला
महिला थाने से इस मामले को महिला प्रकोष्ठ में ट्रांसफर कर दिया गया है। यहां बहू और सास दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान का कहना है कि अपने करियर में उन्होंने यह ऐसा पहला मामला देखा है। बहू के व्यवहार, फोन पर बातचीत, कम दहेज, सुबह जल्दी ना उठने जैसी शिकायतें तो मिलती रहती हैं लेकिन यह पहली बार है जब कोई सास अपनी बहू के जल्दी उठने और उसके काम करने से परेशान है।

पोस्टग्रेजुएट है बहू
इस खबर को पढ़ने के बाद अगर आप सोच रहे हैं कि बहू गांव से होगी, इसलिए जल्दी जग जाती है, तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। यह मामला नई-नवेली दुल्हन का है। बहू पोस्टग्रेजुएट है और सहारनपुर की पॉश कालोनी में शादी हई है। घर में नौकर भी हैं लेकिन बहू को रसोई का काम किसी और से कराना पसंद नहीं। इस खबर में हम इस महिला की पहचान को सार्वजनिक नही कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर से ये महिलाएं कर रही मेयर पद के लिए दावेदारी

दो बार काउंसलिंग में भी नहीं बनी बात
महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी कल्पना त्यागी इस मामले को खुद देख रही हैं। उन्होंने इस परिवार की पहचान सार्वजनिक ना किए जाने की शर्त पर बताया कि दो बार काउंसलिंग हो चुकी है। सास का कहना है कि वह सुबह के समय ही अच्छी नींद ले पाती हैं। बहू का कहना है कि वह पहले से ही ब्रह्म मुर्हूत में उठकर स्नान करती आ रही हैं। ऐसे में दोनों को समझाना बड़ा मुश्किल है। अब सास और ससुर की सहमति से यही तय हो पाया है कि बहू पति के साथ जॉब पर बाहर रहेगी।