
देवबंद विधायक
सहारनपुर। देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने देवबंद के ईदगाह मैदान में चल रहे महिलाओं के प्रदर्शन को असंवैधानिक बताते हुए कहा है कि भारत में रहकर जो लोग हमें चाहिए आजादी के नारे लगा रहे हैं वह भारत के लोग नहीं हैं। अगर उन्हें भारत में रहकर भी आजादी चाहिए तो इसका मतलब साफ है कि उनके मंसूबे राष्ट्र के प्रति अच्छे नहीं हैं।
देवबंद विधायक ने इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि देवबंद में 27 जनवरी से ईदगाह मैदान में एनआरसी और सीएए के विरोध में एक धरना प्रदर्शन चल रहा है जो गैरकानूनी है असंवैधानिक है। अपने पत्र में विधायक ने यह भी लिखा है कि धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को (महिलाओं को ) कुछ विवादित संगठन और विरोधी पार्टियों के लोग फंडिंग कर रहे हैं। अपने इस पत्र में इस पूरे मामले की जांच कराते हुए देवबंद विधायक ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
Published on:
07 Feb 2020 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
