सहारनपुर। जेएनयू के जो समर्थक हैं वह आज नहीं तो कल जयचंद साबित होंगे, गद्दार साबित होंगे। जाेल लाेग शाहीन बाग और अन्य स्थानों पर धरना दे रहे हैं उनका केवल एक ही विषय है कि एनआरसी नहीं आनी चाहिए, सीएएए नहीं आना चाहिए 370 समाप्त होनी चाहिए, राम जन्मभूमि पर फैसला क्यों हो गया ? इससे साफ है कि ये सभी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। इन सभी को जेल में डाल देना चाहिए। इनके लिए अलग से जेल बनानी चाहिए और इनके लिए बड़े से बड़े कारागार बनवा देने चाहिए ताकि ये वहीं हमेशा के लिए धरना देते रहें।