सहारनपुर। शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर स्मार्ट सिटी सहारनपुर की छवि धूमिल हुई है। यहां के आधा दर्जन शिक्षण संस्थानों पर फर्जी एडमिशन दिखाकर कराेड़ों रुपये की छात्रवृत्ति डकार लेने के आरोप हैं। पूर्व में भी सहारनपुर के शिक्षण संस्थानों पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं। अब एक बार फिर से छात्रवृत्ति घोटालों की जांच कर रही एसआईटी ने देहरादून के डालनवाला में सहारनपुर के कई शिक्षण संस्थानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।