3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की इस पूर्व विधायक ने की थी जेल में भीम आर्मी के संस्‍थापक चंद्रशेखर से मुलाकात, अब दिया इस्‍तीफा

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 1 Sep 2018, 2:21 PM IST

Chandrashekhar

भाजपा की इस पूर्व विधायक ने की थी जेल में भीम आर्मी के संस्‍थापक चंद्रशेखर से मुलाकात, अब दिया इस्‍तीफा

सहारनपुर। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। उनकी एक दिग्‍गज नेत्री ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं वह जेल में भीम आर्मी के संस्‍थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण से भी मुलाकात कर चुकी हैं।

यहां देखें पूरा इंटरव्‍यू: पूर्व विधायक शशि बाला पुंडीर ने इसलिए दे दिया इस्तीफा सहारनपुर से लाइव

देवबंद से रह चुकी हैं विधायक

भाजपा के टिकट पर देवबंद से विधायक रह चुकीं शशिबाला पुंडीर ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है। इसके लिए उन्‍होंने योगी सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगा आदित्‍यनाथ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रिका संवाददाता को दिए साक्षात्‍कार में उन्‍होंने कहा कि योगी जी का अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है। वे जो कहते हैं, योगी जी मान लेते हैं। वह पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी नहीं सुनते हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि मुख्‍यमंत्री पार्टी कार्यकर्तओं से अच्‍छा बर्ताव भी नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें:मोदी सरकार का तोहफा अब एक फोन पर बैंक से घर पहुंचेगे रूपये

शब्‍बीरपुर का मामला उठाया

उनका कहना है क‍ि मुख्‍यमंत्री योगी ने खुद पर से तो केस हटवा लिए लेकिन सहारनपुर के शब्‍बीरपुर में लड़कों पर दर्ज मामलों पर ध्‍यान नहीं दिया। वह इस सिलसिले में आठ बार सीएम से मिलीं लेकिन उन्‍होंने कोई दिलचस्‍पी नहीं ली। उनका कहना है क‍ि कश्‍मीर में 6000 पत्‍थरबाजों पर से तो केस हटाए जा सकते हैं लेकिन शब्‍बीरपुर के छह दलित और ठाकुर लड़कों पर दर्ज मामले वापस नहीं लिए गए। इन पर से केस हटाने में पता नहीं क्‍या दिक्‍कत है। शब्‍बीरपुर कांड के लिए उन्‍होंने प्रशासन की गलती को जिम्‍मेदार ठहराया।

देखें वीडियो: शिवपाल ने सपा को लेकर किया खुलासा तो अखिलेश के उड़ गए होश

जेल में मिली थीं चंद्रशेखर से

शब्‍बीरपुर कांड के बाद युवाओं के बीच बनी खाई को दूर करने के लिए वह प्रयासरत हैं। उनका कहना है कि वह इसके लिए रक्षाबंधन के दिन जेल में गई थीं। वहां वह चंद्रशेखर से मिली थीं। चंद्रशेखर ने वहां उनके पैर छुए थे। उन्‍होंने उसे राखी भी बांधी थी। बाकी लड़कों को यह बुरा नहीं लगा।

यह भी पढ़ें:मुजफ्फरनगर की रैली में शिवपाल ने किए बड़े खुलासे, कहा मैंने खाई थी बेटे की कसम

नहीं जाएंगी दूसरी पार्टी में

दूसरी पार्टी में जाने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि वह अब जनसेवा करेंगी। वह अब किसी अन्‍य पार्टी में नहीं जाएंगी। वह जनता के बीच जाकर काम करेंगी। आपको बता दें क‍ि शशि बाला पुंडीर की भाजपा की कद्दावर नेताओं में गिनती होती है। वह कई दशक से इस पार्टी से जुड़ी हुई थीं। यूपी की 12वीं विधानसभा के लिए उन्‍होंने देवबंद सीट से चुनाव जीता था। वह 1991 से 1996 तक विधायक रही हैं।

यह भी पढ़ें:योगी सरकार में बड़ा घोटाला आया सामने, भाजपा के इन नेताओं पर दर्ज हुआ केस!