2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर की रैली में शिवपाल ने किए बड़े खुलासे, कहा मैंने खाई थी बेटे की कसम

शिवपाल यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए जनता से अपने साथ रहने का आव्हान किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 31 Aug 2018, 9:00 PM IST

shivpal yadav

मुजफ्फरनगर की रैली में शिवपाल ने किए बड़े खुलासे, कहा मैंने खाई थी बेटे की कसम

मुजफ्फरनगर। पिछले डेढ़ साल से चली आ रही चाचा भतीज़े की रार के बाद आखिर में चाचा शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी को अलविदा कहकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन की दो दिन पहले लखनऊ में घोषणा कर दी थी।जिसके बाद मोर्चे के जनाधार को पूरे प्रदेश में फैलाने के लिए शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के बैनर तले राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा नेता शिवपाल यादव को मुख्य अथिति के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस बीच उनके साथ आचार्य प्रमोद कृष्णम और मौलाना अंसार रजा सहित दर्जनों नेता शामिल हुए। वहीं इस सम्मेलन में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। शिवपाल यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए जनता से अपने साथ रहने का आव्हान किया। वहीं शिवपाल यादव ने कई खुलासे करते हुए अपना दुखड़ा सुनाया और 2019 के चुनाव में यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें-सेक्युलर मोर्चे की घोषणा के बाद इस शहर में हुई शिवपाल की पहली रैली, ये दिग्गज हुए शामिल

समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन के बाद शुक्रवार को मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें शिवपाल यादव मुख्यथिति तो आचार्य प्रमोद कृष्णम व मौलाना अंसार रजा मुख्य वक्ता के तौर पर सम्मिलित हुए। वहीं हजारों लोगों ने सम्मेलन में भाग लिया। शिवपाल यादव ने इस सम्मेलन का आयोजन कर 2019 के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत उस जगह से की है जो 2013 में मुज़फ्फरनगर में हुए सम्प्रदायिक दंगों के बाद दंगा ग्रस्त क्षेत्र कहा जाता है। शिवपाल यादव ने यहां से सम्मेलन कर अपने नए राजनीतिक मोर्चे को गंगा जमुनी तहजीब की तरफ ले जाते हुए हिन्दू-मुस्लिम एकता का परिचय देने का प्रयास किया है। जहां शिवपाल यादव ने जनता को सम्बोधित करते हुए कई खुलासे किए वही शिवपाल यादव ने सन 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की ।

यह भी देखें-मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव

शिवपाल सिंह यादव ने मंच से जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम भी एक गरीब किसान के बेटे थे, आप ये भी जानते हैं। हमने नौकरी छोड़ने के बाद इमरजेंसी को भी बहुत नजदीक से देखा है। हमने भारतीय जनता पार्टी का भी राज देखा है। कार सेवकों ने जब बाबरी मस्जिद पर चढ़ाई की थी। बाबरी मस्जिद को जो शहीद किया गया था वो भी मैंने काफी नजदीक से देखा था। मैं 6 महीने अंडरग्राउंड रहा था। कोई धारा नहीं बची थी जो मुझ पर न लगाई गयी हो। मेरा क्या कसूर था, मेरा कसूर था कि मैं नेताजी के साथ खड़ा था, उनके पीछे खड़ा था। मैंने कभी नेताजी को फंसने नहीं दिया, किसी भी जिले में फंसने नहीं दिया चाहे किसी का भी राज रहा हो। मेरे पास बड़े जिम्मेदार विभाग रहे लेकिन मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगा सकता। यूपी में राजनीतिक माहौल बिगड़ चुका है।

यह भी पढ़ें-समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की पहली रैली में भीड़ देखकर गदगद हुए शिवपाल, मिला इन दिग्गजों का साथ

हम तो चाहेंगे कि बुजर्गों का सम्मान होना चाहिए। इस यूपी में कहीं भी बुजर्गों का सम्मान नहीं हो रहा है। मैंने बहुत इंतजार किया लेकिन मुझसे बिना आरोप के विभाग छीन लिए गए। मैंने अपने बेटे की कसम खाई थी कि मुझे कुछ नहीं चाहिए। टिकट नहीं चाहिए, पद नहीं चाहिए, बस चाहिए तो नेताजी का सम्मान। वहीं शिवपाल यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के लोगों में से किसी ने मुझसे वोट नहीं मांगा। रामनाथ कोविंद ने मुझसे 3 बार वोट मांगा मैंने उन्हें वोट दिया।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश